प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे की वायरल हुई ये अनदेखी वीडियो, समंदर किनारे झूमती नजर आईं देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका समंदर किनारे रेत पर झूमती हुई नजर आ रही हैं।

मुंबई, 6 अगस्त: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस ने समंदर किनारे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जमकर मस्ती की थी। जिसकी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब एक्ट्रेस के बर्थडे का एक और अनदेखी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल हुई प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन की वीडियो

वायरल हुई प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन की वीडियो

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ही दिनों पहले अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पति निक जोनस के साथ एक्ट्रेस के हर मस्ती भरे पल कैमरे में कैद हैं।

समंदर किनारे थिरकीं देसी गर्ल

इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा हाथ में शॉट पकड़े हुए पर्पल ड्रेस में डाइनिंग टेबल पर बैठी हुई हैं। लेकिन यह सब करने से पहले निक उनके पास आते हैं और उन्हें किस करते हैं। इसके बाद एक पूल पार्टी की झलक दिखाई देती है। बाद में, प्रियंका अपनी जन्मदिन की लाल कट-आउट ड्रेस में दिखाई देती हैं, इस दौरान वह हाथ में ड्रिंक लेकर रेत पर नंगे पैर झूमती हुई नजर आ रही हैं। अगले पल में उनकी माँ मधु चोपड़ा, जो भी काले रंग के लेगिंग के साथ लाल कुर्ता में थीं, वह अपने दामाद निक के साथ रेत पर डांस कर रही हैं। ये वीडियो देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ में कितनी खुश हैं।

हर एक पल को एंजॉय करती दिखी प्रियंका

हर एक पल को एंजॉय करती दिखी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की ये अनदेखी वीडियो एक फैन पेज पर शेयर की गई है। इस वीडियो को देख एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं। वीडियो में कैद एक-एक पल को देख ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ के हर एक पल को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो उस लाल पोशाक में पहला और वह बहुत अच्छा है। वे बहुत खुश लग रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, काफी प्यारा वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक जादुई जन्मदिन की तरह लग रहा है'। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस का पहला बर्थडे

बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस का पहला बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल माता-पिता बने हैं। उनकी बेटी का नाम मालती रखा गया है। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस का ये पहला जन्मदिन था। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील नहीं किया है। हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया था कि, प्रियंका चोपड़ा अभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगी। जब तक वह एक साल की नहीं हो जाती।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वहीं प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में डेब्यू वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा उनके पास 2 हॉलीवुड फिल्में और एक बॉलीवुड फिल्म भी हैं। इस बॉलीवुड फिल्म का नाम 'जी ले जरा' है जिसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। हालांकि अब तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+