'इनके बच्चे आतंकवादी होंगे' प्रियामणि को मुस्लिम से शादी करने पर आए ऐसे कमेंट्स, बोलीं-'मैंने धर्म बदला तो...'
Priyamani On Interfaith Marriage: मशहूर एक्ट्रेस प्रियामणि अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्हें वेब सीरीज फैमिली मैन और फिल्म जवान से खास पहचान मिली। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि मुस्लिम बॉयफ्रेंड मुस्तफा राज से शादी करने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
साल 2016 में प्रियामणि ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मुस्तफा राज से सगाई की घोषणा की, तो उन्हें काफी बुरा भला सुनना पड़ा। यह जोड़ी बेंगलुरु में एक आईपीएल मैच में मिली थी, लेकिन उनकी रिलेशनशिप अलग-अलग धर्मों की वजह से विवादों में आ गया। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि उनके बच्चे "आतंकवादी" बनेंगे।

इसके बावजूद कपल ने साल 2017 में शादी कर ली। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में प्रियामणि ने कहा कि वे अब भी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, लोग उनके धर्म को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मैंने मुस्लिम से शादी करके अपना भी धर्म बदल लिया है और वह सोशल मीडिया पर मैसेज भी करते हैं।
प्रियामणि ने कहा कि, 'जब अपनी सगाई की घोषणा की थी तो हम बहुत एक्साइटेड थे। अपने परिवार की सहमति से फेसबुक पर एक पोस्ट किया, लेकिन लोगों के नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। लोग मुझे सोशल मीडिया पर मैसेज करके कह रहे थे कि जिहाद, मुस्लिम, तुम्हारे बच्चे आतंकवादी बनने वाले हैं।'
प्रियामणि ने माना कि इसके कारण उनके रिश्ते पर गहरा असर पड़ा है। एक्ट्रेस ने कहा, "यह निराशाजनक है। एक इंटर-कास्ट कपल को क्यों निशाना बनाया जाता है? हमारी इंडस्ट्री में कई टॉप एक्टर हैं जिन्होंने अपनी जाति या धर्म के बाहर शादी की है। वे बस अपने प्यार के लिए एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं। मुझे नहीं समझ में आता कि इस पर इतनी नफरत क्यों है।"
प्रियामणि ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ईद का एक पोस्ट डाला था। जिसके बाद लोगों ने आरोप लगाया कि वह हिंदू से मुस्लिम बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, "तुम्हें कैसे पता कि मैंने धर्म बदल लिया है यह मेरा निजी फैसला है। मैंने मुस्तफा को शादी से पहले बता दिया था कि मैं धर्म नहीं बदलूंगी। मैं जन्म से हिंदू हूं और हमेशा अपने धर्म का पालन करूंगी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एक दूसरे धर्म और विश्वास का सम्मान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications