प्रियदर्शन की 'हेरा फेरी 3' अटकी, मगर 20 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल बना होंगे 'मालामाल'
Malamaal Weekly Sequel: फिल्ममेकर Priyadarshan की कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' के सीक्वल को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। 20 साल पहले बनी इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेकर्स ने Rajpal Yadav, Paresh Rawal और Riteish Deshmukh से दोबारा कॉन्टैक्ट किया है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Paresh Rawal ने 'मालामाल वीकली 2' की मेकिंग की पुष्टि की है। "हां, ये सच है और मैं ये फिल्म कर रहा हूं। हालांकि फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। लेकिन इस खबर से फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
नई कहानी, नया अंदाज़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल पहली फिल्म की सीधी कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगा। मेकर्स ने इस बार एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है। फिल्म में नए किरदार और अलग परिवेश देखने को मिलेगा। हालांकि, कहानी का मूल मज़ा वही रहेगा-गांव के लोग बड़ी रकम पाने के लिए अजीबो-गरीब तरकीबें अपनाते नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि राजपाल यादव और रितेश देशमुख से भी बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ तय होता है, तो एक बार फिर पुरानी टीम का मजेदार अंदाज़ देखने को मिल सकता है।
पहली फिल्म रही थी हिट
'मालामाल वीकली' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन Priyadarshan ने किया था। फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। सिर्फ 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 42 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जो उस समय बड़ी सफलता मानी गई। पहली फिल्म की कहानी एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती थी, जहां एक लॉटरी टिकट के कारण हड़कंप मच जाता है। गांववाले इनाम की रकम पाने के लिए कई चालें चलते हैं, जिससे हास्य और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होती है।
परेश रावल के अन्य प्रोजेक्ट्स
परेश रावल आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें प्रियदर्शन की 'भूत बंगला', 'वेलकम टू द जंगल' और 'भागम भाग 2' शामिल हैं। फिलहाल दर्शकों को 'मालामाल वीकली 2' की आधिकारिक घोषणा और रिलीज डेट का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications