15 साल बड़े 'भाई' से इश्क कर तबाह किया! प्रेमी के बच्चों ने ऐसे किया बर्बाद...जानिये कौन थी ये पढ़ी-लिखी हसीना
कई पुरानी एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिनकी कहानियां आज भी न सिर्फ अनसुनी बल्कि एक अनसुलझी गुत्थी बनकर रह गई हैं। ऐसी ही एक हसीना थीं, जो अपने करियर की बुलंदियों पर चढ़ रही थीं मगर फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि करियर तो खत्म हुआ ही मगर जिंदगी भी देखते ही देखते नर्क बन गई।
इस एक्ट्रेस को न तो जिंदगी में सच्चा प्यार नसीब हुआ और ना ही सुकून की मौत। महिला ऐसी, जिसने इश्क के चक्कर में अपना सब कुर्बान किया मगर यही इश्क उसकी जिंदगी का नासूर बन गया।

हम बात कर रहे हैं अपने वक्त की मशहूर अभिनेत्री प्रिया राजवंश की, जिसने प्यार की खातिर सब खत्म कर डाला। प्रिया का जन्म शिमला में हुआ था। पिता फोरेस्ट विभाग में थे। मगर बाद में वे संयुक्त राष्ट्र में ट्रांसफर हुए। बस फिर वहीं से प्रिया की पढ़ाई लिखाई भी हुई। यही कारण है कि वो अपने समय की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस बन गईं।
एक्ट्रेस की एक फोटो थी, जिससे डायरेक्टर ठाकुर रणवीर सिंह उनके मुरीद हो गए और फिर उन्होंने इस हसीना को साल 1964 में आई फिल्म हकीकत का ऑफर दिलवाया। ये फिल्म सुपरहिट रही और देखते ही देखते एक्ट्रेस फेमस हो गईं।
एक्ट्रेस ने अपने करियर में हीर रांझा और हंसते जख्म जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। वो अपने करियर के मुकाम में आगे बढ़ ही रही थीं कि फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसने जिंदगी को अलग ही मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। दरअसल एक्ट्रेस का दिल अपने से 15 साल बड़े चेतनआनंद पर आया। चेतन आनंद देवानंद के छोटे भाई थे।
हैरानी की बात है कि चेतन पहले से ही शादीशुदा हैं। चेतन ने प्रिया संग रिश्ते में आकर अपनी पत्नी को छोड़ दिया। दोनों जुहू के रुइया पार्क बंगले में रहने लगे। मगर चेतन की जब मौत हुई तो प्रिया के हिस्से में रुइया पार्क बंगला आया।
जब बेटों को पता लगा कि प्रिया के हिस्से में भी प्रॉपर्टी आई तो उन्होंने प्रिया को ठिकाने लगाने के लिए उनकी हत्या की साजिश रची। कहा जाता है कि प्रिया राजवंश को चेतन आनंद के बेटे केतन और विवेक आनंद और उनके कर्मचारियों माला चौधरी और अशोक चिन्नास्वामी ने मिलकर खत्म कर दिया।
जब पड़ताल हुई तो पता चला कि हत्या संपत्ति के लिए ही की गई है। इसके बाद इन सभी लोगों को, जो प्रिया की हत्या के जिम्मेदार थे, कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मगर फिर बाद में इन्हें जमानत मिल गई। जानकारी के मुताबिक, ये मामला अभी तक कोर्ट में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications