प्रिंस नरुला-युविका चौधरी की 6 दिन की बेटी को हुई ऐसी जानलेवा बीमारी, जानें कैसा है हाल
Yuvika-Prince Baby Girl: टीवी के फेमस एक्टर और मॉडल प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी पिछले हफ्ते ही एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। युविका ने सी-सेक्शन के जरिए एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। लेकिन इसी बीच उनकी छोटी से बेटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
युविका की 6 दिन की बेटी को हुई जानलेवा बीमारी
आपको बता दें कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद युविका को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है और इसी बीच उनकी 6 दिन की बेटी को जानलेवा बीमारी हो गई है। इस बात की जानकारी युविका ने एक व्लॉग शेयर करते हुए दी है।

सी सेक्शन डिलीवरी से पैदा हुई थी बेटी
युविका ने खुद बताया है कि उन्हें डॉक्टर डिस्चार्ज करने वाले थे लेकिन तभी उनकी बेबी गर्ल की तबीयत काफी खराब हो गई। व्लॉग में युविका ने कहा है- पहली बार है जब मैं बेटी के साथ अस्पताल में अकेली हूं। सी सेक्शन डिलीवरी के बाद रिकवरी थोड़ी स्लो होती है। मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो रही थी, तभी डॉक्टर ने कुछ टेस्ट किए जिसमें पता चला कि मेरी बेटी को पीलिया हो गया है।
युविका चौधरी आईवीएफ के जरिए मां बनी हैं
नई मां बनीं एक्ट्रेस युविका चौधरी ने कहा- जब बच्चे होते हैं तो अक्सर उन्हें पीलिया हो जाता है। इसमें चिंता की बात नहीं है। मैं दर्द में हूं लेकिन फिलहाल मुझे अपनी बेटी पर ध्यान देना है। आपको बता दें कि युविका चौधरी आईवीएफ (IVF) के जरिए मां बनी हैं।
2018 में हुई थी प्रिंस नरुला-युविका चौधरी की शादी
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की लव स्टोरी काफी फेमस हुई थी। कपल की मुलाकात टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 9 में हुई थी। यहीं से उनके बीच में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। कपल ने साल 2016 में सगाई कर ली थी। इसके बाद उन्होंने दो साल तक डेट किया और फिर सील 2018 में धूमधाम से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications