Prem Chopra Hospitalized: प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट, एक्टर के दामाद ने बताई ऐसी बात
Prem Chopra Hospitalised: बॉलीवुड फैंस के लिए गत 10 नवंबर 2025 (सोमवार) का दिन काफी चिंता भरा साबित हुआ। पहले हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई और फिर कुछ ही देर बाद बताया गया कि एक्टर प्रेम चोपड़ा को भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं प्रेम चोपड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा को हार्ट से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि खुद उनके दामाद विकास भल्ला ने की है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता की सेहत को लेकर लोगों को बड़ा अपडेट भी दिया है।

प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने दिया बड़ा अपडेट
इंडिया टुडे से बातचीत में प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने बताया है- पापा (प्रेम चोपड़ा) अभी मेडिकल निगरानी में हैं। ये उम्र से जुड़ी सामान्य दिक्कतें हैं और एक रेगुलर प्रोसीजर चल रहा है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
अस्पताल ने जारी किया आधिकारिक बयान
-वहीं मुंबई के लीलावती अस्पताल प्रशासन ने भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए प्रेम चोपड़ा की हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से कहा गया है- प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले की निगरानी में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
-अस्पताल की तरफ से बताया गया है- प्रेम चोपड़ा को हार्ट की दिक्कत के साथ-साथ वायरल फीवर और लंग इंफेक्शन भी हुआ है। हालांकि उनकी हालत क्रिटिकल नहीं है। वो ICU में नहीं बल्कि अपने कमरे में हैं।
फिल्मों में विलेन बनकर छोड़ी अमिट छाप
प्रेम चोपड़ा ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड को कई यादगार किरदार दिए हैं। 1960 के दशक से लेकर 2000 तक वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विलेन रहे हैं। उनका मशहूर डायलॉग- 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा', आज भी लोगों की जुबान पर है। आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा को आखिरी बार रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications