लॉस एंजिल्स में लगी आग का मंजर Preity Zinta ने सोशल मीडिया पर किया बयां, बोलीं- 'जीवन में सोचा नहीं'
Preity Zinta: कैलिफोर्निया का लॉस एजिल्स शहर भीषण आग की चपेट में हैं। पिछले 6 दिनों से इस शहर में भयानक आग लगी है, जिसमें हजारों घर उजड़ गए हैं। इसमें आम आदमी से लेकर खास आदमी भी शामिल हैं। हॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज के घर में इस शहर में हैं। इस जद में उनके भी घर आ गए हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लॉस एजिलेस में लगी आग का मंजर शेयर किया है। बता दें, प्रीति शादी के बाद से ही लॉस एंजिलेस में रह रही हैं। उन्होंने जेन गुडइनफ से शादी की है, जो फाइनेशियल एनालिस्ट हैं।
इसी वजह से प्रीति वहीं हैं। हालांकि वो और उनका परिवार इस आपदा में सुरक्षित है। प्रीति ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, जीवन में मैंने कभी भी ये नहीं सोचा था कि मैं देखूंगी जब एल ए के आस पास आग लग जाएगी। यहां हमारे दोस्तों और उनके परिवारवालों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। कुछ लोगों को हाई अलर्ट पर भी रखा गया है।

प्रीति ने आगे लिखा, जमीन पर राख बर्फ की तरह गिर रही है और धुएं की वजह से आसमान का रंग भी वैसा ही हो गया है। अगर ये आग और हवा नहीं रुकी तो क्या होगा, डर इस बात का है। मैं ये मंजर देखकर बहुत दुखी हूं, लेकिन शुक्र है कि हम अभी यहां सुरक्षित हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये हवा बंद होगी या थोड़ी धीमी होगी। जिससे आग पर काबू पा लिया जाए। शुक्रिया फायर फाइटर्स और उन सभी लोगों का जो लोगों की जान बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अपने आपको आप सभी सेफ रखिए।
बता दें, आग की वजह से 100,000 से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। इनमें कई मशहूर हस्तियां और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं, जिनके घर मलबे में बदल चुके हैं। अब तक इस आग में 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। पिछले मंगलवार से ही आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन तेज हवाओं ने इन प्रयासों में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। फिलहाल 1,600 से ज्यादा अग्निशमन इकाइयां और 71 हेलीकॉप्टर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। साथ ही, मेक्सिको भी इस आपदा में मदद के लिए आगे आया है।












Click it and Unblock the Notifications