रणवीर संग अनबन की खबरों के बीच भड़क उठीं दीपिका पादुकोण! गुस्से में किया कुछ ऐसा... किसे दी थी लीगल धमकी?

Deepika Padukone: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में रणवीर के सोशल मीडिया से शादी की फोटोज गायब हो गई थीं। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। फिलहाल दोनों वेकेशन मना रहे हैं। अब एक्ट्रेस का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसने बवाल मचाकर रख दिया है।

खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण इन दिनों काम से ब्रेक लेकर बेबीमून को एन्जॉय कर रही हैं। शिप से उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। अब कपल का एक और क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे पार्किंग एरिया में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका कार से बाहर निकलती हैं।

Deepika padukone

इसके बाद दीपिका खुद को कैप्चर कर रहे शख्स के कैमरे में हाथ मार देती हैं। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जब दीपिका को कैमरे में कैप्चर होना नहीं पसंद तो क्यों आ जाती हैं। एक ने कहा कि वे सिर्फ मजे ले रही थीं।

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण का एक वीडियो पहले भी सामने आया था, जिसमें वे मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल फैशन शो में नजर आई थीं। वहां वे अचानक पैपराजी पर भड़क उठीं। तब एक्ट्रेस अपनी सास यानी रणवीर सिंह की मां के साथ थीं। तब जब पैपराजी उनकी तस्वीर क्लिक करने लगे तो उन्होंने कहा कि यहां फोटोज लेना अलाउड नहीं है। तब भी एक्ट्रेस के इस बिहेवियर की खूब चर्चा हुई थी।

एक दफा दीपिका बीच सड़क पर पैपराजी पर भड़क गई थीं। फ्री प्रेस जर्नल की खबर के मुताबिक, दीपिका धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस से निकलने के बाद एक मीटिंग के लिए जा रही थीं तो फोटोग्राफर्स उनका पीछा करने लगे। मगर वे नहीं रुके। इसके बाद दीपिका ने कार से निकलकर उनसे बात की। मगर पैपराजी बहस करने लगे।

तब दीपिका का पारा इतना हाई हो गया था कि उन्हें धमकी देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वे उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी। तब भी दीपिका को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+