प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने लोगों के बीच की ऐसी हरकत, यूजर्स बोले- प्रेग्नेंसी का तो ख्याल रखो

करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन में बनने वाली फिल्म से आलिया-रणवीर का एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह डांस करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 26 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वह सुर्खियों में छाई हई हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने प्रेग्नेंसी की खबर दी थी जिसके बाद आलिया के फैंस, दोस्त और परिवार वाले उन्हें जमकर बधाइयां देने लगे थे। आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म अभी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन में बनने वाली इस फिल्म से आलिया-रणवीर का एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग आलिया को प्रेग्नेंसी में अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं।

वीडियो में आलिया ने किया जबरदस्त डांस

वीडियो में आलिया ने किया जबरदस्त डांस

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का ये वीडियो देख फैंस उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खबर है कि आलिया भट्ट जल्द ही बतौर प्रड्यूसर भी अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वह शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज और अपने हालिया लॉन्च प्रोडक्शन हाउस एटर्नल सनशाइन में जल्द ही 'डार्लिंग्स' फिल्म लोगों के लिए ला रही हैं।

रणवीर सिंह ने भी दिया आलिया का साथ

वहीं अगर वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो आलिया भट्ट-रणवीर सिंह का ये डांसिंग वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट का है। इसे खुद करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ मेकर्स ने ये भी बताया कि आखिरकार आलिया भट्ट ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ये वीडियो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रैप-अप के दौरान देखने को मिला है।

पति रणबीर कपूर के गाने पर थिरकीं आलिया

पति रणबीर कपूर के गाने पर थिरकीं आलिया

आलिया भट्ट इस वीडियो में पति रणबीर कपूर के गाने 'चन्ना मेरेया' पर झूमती नजर आ रही हैं। सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं उनके को-एक्टर रणवीर सिंह भी इस गाने का हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- देखिए मेरी रानी का रैप-अप तो मेरा रॉकी कैसे चीयर-अप कर रहा है। रानी ने काम कर लिया है और अब रॉकी तू भी आजा रैप-अप के लिए मैदान में। करण ने ये भी बताया कि ये गाना मेरी इमोशनल लाइब्रेरी में से एक है।

 यूजर्स दे रहे हैं सेहत का ख्याल रखने की सलाह

यूजर्स दे रहे हैं सेहत का ख्याल रखने की सलाह

आपको बता दें कि इस समय आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और वह लगातार अपने कामकाज को भी संभाल रही हैं। हालांकि आलिया का डांसिंग वीडियो वायरल होने के बाद से लोग उन्हें प्रेग्नेंसी में अपना ख्याल रखने की सलाहग दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया बहुत ही प्यारी लग रही हैं लेकिन यूजर्स उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं ताकि उन्हें आगे चलकर कोई परेशानी न हो।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आखिरी बार एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' में नजर आई थीं। इसके अलावा अब वह जल्द ही फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आने वाली हैं। वहीं आगामी 9 सितंबर को उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अपने रियल लाइफ पति रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+