Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sshura Khan समेत इन 5 सेलेब्स के घर गूंजीं किलकारियां, ये बनी बिन ब्याही मां! कतार में 4 और, जानें LIST?

Pregnancy Year 2025: बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए 2025 मातृत्व का साल साबित हो रहा है। जहां एक तरफ सेलेब्स के घर किलकारियां गूंज रही हैं, वहीं IVF जैसी तकनीक ने बिना शादी के मां बनने का रास्ता आसान कर दिया है। शूरा खान (अरबाज खान की दूसरी पत्नी) से लेकर कन्नड़ एक्ट्रेस भावना रमन्ना तक, कई स्टार्स ने इस साल नन्हे मेहमान का स्वागत किया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में जन्म दर गिर रही है? कुल प्रजनन दर (TFR) 1.9 पर पहुंच गई, जो 2.1 के रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे है। इसका मतलब? महिलाएं कम बच्चे पैदा कर रही हैं - शिक्षा, करियर और आर्थिक दबाव के कारण। फिर भी, सेलेब्स इन ट्रेंड्स को चैलेंज कर रही हैं। आइए, जानें- कौन-कौन बनी मां और कतार में अब किसके घर गूंजने वाली है किलकारियां? Oneindia अपने इस एक्सप्लेनर में आपको पूरी डिटेल देगा...

Pregnancy Year 2025

2025 में कौन-कौन बनी मां?

इस साल कई स्टार्स ने मातृत्व का जश्न मनाया। यहां लिस्ट:-

1. शूरा खान (अरबाज खान की पत्नी) - पहली बेटी, 5 अक्टूबर 2025

बॉलीवुड के खान परिवार में खुशी का माहौल है। अरबाज (57) और शूरा खान (Sshura Khan First Baby Delivery) ने 4 अक्टूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में एडमिशन लिया। अगले दिन, 5 अक्टूबर को बेटी का जन्म हुआ। ये शूरा का पहला बच्चा है, जबकि अरबाज खान (Arbaaz Khan) का दूसरा (पहला बेटा अरहान, तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा से)।

Pregnancy Year 2025

प्रेग्नेंसी जून में कन्फर्म हुई थी। बेबी शावर में सलमान खान ने पीले आउटफिट में जोड़ी को ब्लेस किया। सलमान पनवेल फार्महाउस से लौटकर जश्न में शामिल हुए। शूरा ने फ्लोइंग येलो गाउन पहना, अरबाज ने मैचिंग शर्ट। फैमिली ने प्राइवेसी की अपील की, लेकिन फैंस की बधाइयों का सिलसिला जारी है।

2. रिहाना - तीसरी बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स, 13 सितंबर 2025

पॉप क्वीन रिहाना (37) और A$AP रॉकी ने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। बेटी का जन्म 13 सितंबर को हुआ, नाम रॉकी आयरिश मेयर्स। पहले दो बेटे - RZA (2022) और Riot (2023)।

Pregnancy Year 2025

रिहाना (Rihanna Third Kid) ने 24 सितंबर को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जहां वो बेटी को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। एक फोटो में पिंक बॉक्सिंग ग्लव्स ने फैंस का दिल जीत लिया। पोस्ट को 2 घंटे में 5 मिलियन लाइक्स मिले। मेट गाला 2025 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। रिहाना ने कहा, 'मैं हमेशा बेटी चाहती थी।' ये फैमिली का तीसरा 'R' नाम वाला बच्चा है!

3. कियारा आडवाणी (Kiara Advani) - पहली बेटी, 15 जुलाई 2025

Pregnancy Year 2025

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और पत्नी कियारा के घर 15 जुलाई को रिलायंस हॉस्पिटल, मुंबई में बेटी का जन्म हुआ। नॉर्मल डिलीवरी हुई। फरवरी 2025 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी - पोस्ट में बच्चे के मोजे पकड़े हुए हाथों की फोटो, कैप्शन: 'हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा।' शादी 2023 में हुई। जन्म के बाद कियारा ने बर्थडे (31 जुलाई) पर केक शेयर किया - एंजेल बेबी होल्डिंग थीम। सिद्धार्थ ने कहा, 'हमारा वर्ल्ड चेंज हो गया।' फैमिली ने मीडिया से प्राइवेसी मांगी।

4. इशिता दत्ता (Ishita Dutta) - दूसरी बेटी वेदा, 10 जून 2025

Ishita Dutta

टारजेन फिल्म फेम एक्ट्रर वत्सल सेठ और इशिता के घर दूसरी किलकारी - बेटी वेदा। पहला बेटा वायु (2023)। प्रेग्नेंसी इमोशनल थी - पहली बार प्री-टर्म डिलीवरी हुई थी। इस बार बेड रेस्ट लिया। व्लॉग में इशिता ने शेयर किया: 'डॉक्टरों के निर्देश फॉलो किए, आशंकाएं थीं लेकिन खुश हैं।' नामकरण संस्कार गुजराती स्टाइल में - वेदा का मतलब 'ज्ञान'। फैमिली ने कहा, 'अब हम पूरे हैं।' किश्वर मर्चेंट जैसे स्टार्स ने बधाई दी।

5. भावना रमन्ना (Bhavana Ramanna) - बिन ब्याही मां, जुलाई 2025 (एक जुड़वां खोया)

Pregnancy Year 2025

कन्नड़ एक्ट्रेस भावना (40) बिन शादी IVF से मां बनीं। जुलाई में जुड़वां बेटियों की प्रेग्नेंसी अनाउंस की, लेकिन एक का निधन हो गया। आठवें महीने में बेटी का जन्म। भावना और बच्ची हेल्दी। इंस्टा पर बेबी शावर वीडियो शेयर किया। पोस्ट में लिखा: '40 की उम्र में मां बनना सपना था, कई क्लिनिक्स ने रिजेक्ट किया लेकिन डॉक्टर सुषमा ने सपोर्ट किया।' ये सिंगल मदरहुड का इंस्पायरिंग स्टोरी है।

कतार में अगला कौन? आने वाले नन्हे मेहमानों की लिस्ट

2025 अभी खत्म नहीं हुआ, कई स्टार्स प्रेग्नेंट हैं। यहां वो लिस्ट जो जन्म दर के ट्रेंड को दिखाती है:-

1. सौम्या सेठ - दूसरी प्रेग्नेंसी (Soumya Seth Pregnancy), अप्रैल 2025 अनाउंस

'नव्य' फेम सौम्या (अमेरिका में रियल एस्टेट बिजनेस) ने दूसरी शादी (2023) के बाद जुलाई 2025 में बेबी अनाउंस किया। रील में बेबी बंप पॉइंट करते पति-बेटा। कैप्शन: 'चार का परिवार बनेंगे!' पहला बेटा एयडन। विक्रांत मैसी ने बधाई दी।

2. परिणीति चोपड़ा - पहली प्रेग्नेंसी (Parineeti Chopra Pregnancy), 25 अगस्त 2025 अनाउंस

राघव चड्ढा से शादी (2023) के बाद 25 अगस्त 2025 को अनाउंस किया। सोशल मीडिया इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हाथ पकड़े वॉक, कैप्शन: 'हमारा छोटा ब्रह्मांड आ रहा।' प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी।

3. कैटरीना कैफ - पहली प्रेग्नेंसी (Katrina Kaif Pregnancy), सितंबर 2025 अनाउंस

Katrina-Kaif-Vicky-Kaushal-Pregnancy

कैटरीना की 23 सितंबर को पोलरॉइड फोटो शेयर हुई, जिसमें बेबी बंप कैरी करते उनके पति विक्की कौशल नजर आए। खबरों के मुताबिक, कैटरीना अभी अपनी तीसरी तिमाही में हैं। सूत्रों का कहना है कि बच्चे का जन्म 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच होने की संभावना है। हालही में, सनी कौशल ने कहा, 'घर खुश, लेकिन नर्वस भी।'

4. सोनम कपूर - दूसरी प्रेग्नेंसी (Sonam Kapoor Pregnancy), अक्टूबर 2025 रूमर्स

सोनम कपूर को पति आनंद आहूजा से पहला बेटा वायु 2022 में हुआ था। अब दूसरे बच्चे की कपूर फैमिली उम्मीद कर रही है। पिंकविला द्वारा साझा की गई एक रिपोर्ट में अब दावा किया गया है कि सोनम और आनंद अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दंपति के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है, 'सोनम अपनी गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में हैं और यह खबर दोनों परिवारों के लिए बेहद खुशी लेकर आई है।' सूत्र ने आगे बताया कि जल्द ही माता-पिता बनने वाले दोनों जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

क्यों गिर रही जन्म दर? TFR क्या है ? 1.9 का मतलब क्या?

TFR (कुल प्रजनन दर): यह एक महिला के प्रजनन काल (15-49 वर्ष) में औसतन जितने बच्चे पैदा करने का अनुमान है। प्रतिस्थापन स्तर 2.1 है, यानी जनसंख्या स्थिर रखने के लिए जरूरी। 2025 में 1.9 पर - यानी औसतन एक महिला 1.9 बच्चे पैदा करेगी। रिप्लेसमेंट लेवल 2.1 से नीचे। कारण:-

  • शिक्षा-करियर: पढ़ी-लिखी महिलाएं (ग्रेजुएट) का TFR 1.9, अनपढ़ों का 3.5।
  • शहरीकरण: शहरों में छोटे परिवार, गांवों में ज्यादा बच्चे।
  • राज्यों में अंतर: बिहार (3), यूपी (2.6) हाई; तमिलनाडु (1.3), केरल (1.5) लो।
  • राष्ट्रीय औसत: NFHS-5 (2019-21) के अनुसार 2.0, SRS 2021 में भी 2.0। 2024 में थोड़ी बढ़ोतरी (2.12) दिखी, लेकिन 2025 अनुमान 1.9।
  • सेलेब इंपैक्ट: स्टार्स जैसे भावना IVF से मां बन रही हैं, जो 40+ महिलाओं को इंस्पायर कर रहा। लेकिन ओवरऑल ट्रेंड गिरावट का - 2050 तक जन्मों में कमी।
क्रमांक साल TFR (भारत) मुख्य कारण
1
1950 6.18
ज्यादा बच्चे, कम शिक्षा
2
2015 2.4 फैमिली प्लानिंग
3
2025 1.9 करियर, IVF, देरी शादी


मातृत्व का नया दौर

2025 में सेलेब्स ने दिखाया - मां बनना सिर्फ शादी पर निर्भर नहीं। IVF, देरी प्रेग्नेंसी (40+) नॉर्मल हो रहा। ये स्टोरी इंस्पायर करती हैं कि खुशी फैमिली साइज से नहीं, बल्कि चॉइस से आती है। इसमें से आपकी फेवरेट स्टोरी कौन सी थी? कमेंट्स में बताएं...

ये भी पढ़ें- 58 साल की उम्र में पिता बने अरबाज खान, ताऊ सलमान खान करेंगे लाडो रानी का स्वागत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+