दीपिका पादुकोण को लेकर की गई ऐसी भविष्यवाणी, जानें पंडित जी ने बताया एक्ट्रेस के कितने होंगे बच्चे
Deepika Padukone Astrology: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गत 2 नवंबर 2023 को दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में दीपिका के गॉर्जियस लुक ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद से ही दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। वहीं अब ज्योतिषाचार्य सुशील कुमार सिंह द्वारा की गई दीपिका पादुकोण की भविष्यवाणी भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या होगा दीपिका के भविष्य में।
दीपिका पादुकोण की जिंदगी पर की गई भविष्यवाणी
ज्योतिषाचार्य सुशील कुमार सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड दीपिका पादुकोण की निजी जिंदगी को लेकर एक भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी में उन्होंने दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में कई बातें कही हैं। साथ ही उन्होंने दीपिका के होने वाले संतानों के लेकर भी कई खुलासे किए हैं।

दीपिका पादुकोण पर संशोधित भविष्यवाणी
ज्योतिषाचार्य सुशील कुमार सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर (एक्स) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण के बारे में कई बातें लिखी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैंने जल्दी में एयरपोर्ट पर ही एक भविष्यवाणी लिखी जिसमे मैंने कमियां देखीं। आज उसका संशोधन करके स्पष्ट भविष्यवाणी लिख रहा हूं। अपनी भूल के लिए खेद व्यक्त करता हूं।
'दीपिका पादुकोण की 2 संतानें होंगी'
ज्योतिषाचार्य सुशील कुमार सिंह ने लिखा- बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दो संताने होंगी। पहली संतान खुशहाल वैभवपूर्ण जीवन बिताएगी और दूसरी संतान का एक्टिंग में करियर उज्जवल होगा। यहां मैंने दोनों संतानों का जेन्डर नहीं लिखा है लेकिन पैदा होने के 4 साल तक दूसरी संतान का स्वास्थ्य खराब रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications