आमिर खान की बेटी इरा का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, 'केलवन' सेरेमनी का आयोजन, जानें कब होगी शादी
Aamir Khan Daughter Ira Pre Wedding Function: बॉलीवुड के मिस्टर परफकेशनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के सआाथ शादी करने वाली हैं। इरा खान और नुपुर शिखरे आगामी 3 जनवरी 2024 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल आमिर खान के घर पर बेटी इरा के प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में नए कपल इरा खान और नुपुर शिखरे के लिए केलवन सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इरा खान की शादी के फंक्शन हुए शुरू
आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ नवंबर 2022 में सगाई की थी। अब ये कपल आगामी 3 जनवरी 2024 को शादी करने जा रहा है। वहीं कपल ने बीते दिन केलवन सेरेमनी होस्ट की थी और इसी के साथ उनकी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि इरा के होने वाले पति नुपुर शिखरे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ऐसे में महाराष्ट्रीयन शादी में केलवन सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।

केलवन सेरेमनी का किया गया आयोजन
इस केलवन सेरेमनी में दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों को शादी से पहले ट्रेडिशनल स्वादिष्ट भोजन के लिए एक-दूसरे से मिलना होता है ताकि एक-दूसरे को शादी के लिए निमंत्रित किया जा सके। इस सेरेमनी में दूल्हे और दुल्हन के परिवार वाले एक दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं। दूल्हा और दुल्हन के करीबी लोग इस फंक्शन में शामिल होते हैं और शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े को आशीर्वाद देते हैं।
पारंपरिक सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल
इरा खान और नुपुर शिखरे के केलवन सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फंक्शन की तस्वीरें अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। होने वाली दुल्हन इरा खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होने वाली दुल्हन इरा ने खूबसूरत पिंक और वाइट कलर की लहरिया साड़ी पहनी हुई है।
इरा खान ने पहनी महाराष्ट्रीयन नोज रिंग
आपको बता दें कि इस केलवन सेरेमनी में होने वाली दुल्हन को 'नोज रिंग' पहनाई जाती है जो कि पारंपरिक रूप से महाराष्ट्रीयन लुक देती है। इस दौरान इरा और नुपुर दोनों के रिश्तेदार उनके साथ नजर आए। एक फोटो में तो इरा खान की मां रीना दत्ता को नूपुर की मां प्रीतम शिखरे के साथ देखा गया। वहीं इस खास मौके पर इरा की बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी उनके साथ नजर आईं।
जनवरी 2024 में इरा और नुपुर करेंगे शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इरा और नुपुर आगामी 3 जनवरी, 2024 को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद ही वह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरा के पिता आमिर खान ने आगामी 13 जनवरी 2023 को मुंबई में अपनी बेटी के लिए एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications