डिप्रेशन में थीं प्रत्युषा बनर्जी, कोर्ट ने कहा- राहुल राज सिंह ने उसकी जिंदगी नरक बना दी थी, जानें पूरा मामला
Pratyusha Banerjee and Rahul Raj Singh: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। प्रत्युषा बनर्जी ने 6 साल के अंदर ही टीवी के कई बड़े डेली सोप और रियलिटी शोज के जरिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। लेकिन फिर एक दिन अचानक ही प्रत्युषा बनर्जी ने सुसाइड कर लिया। साल 1991 में जमशेदपुर में जन्मी प्रत्युषा बनर्जी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया। हालांकि वह जयादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाईं। जानकारी के अनुसार प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं इस मामले में मुंबई कोर्ट में हुई सुनवाई में कहा है कि दिवंगत प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए उत्पीड़न ने एक्ट्रेस को आत्महत्या करने के बारे में सोचने पर मजबूर किया था।
प्रत्युषा बनर्जी ने कर ली थी आत्महत्या
आपको बता दें कि साल 2016 में 24 साल की 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड के बाद उनकी मां द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एक्टर और इवेंट ऑर्गेनाइजर राहुल राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं कोर्ट ने इस मामले में अब कहा है कि राहुल राज सिंह के उत्पीड़न ने ही प्रत्युषा को आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर किया था। कोर्ट के अनुसार राहुल राज सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रत्युषा बनर्जी की जिंदगी नरक बना दी थी।

साल 2015 से प्रत्युषा ने राहुल के साथ शुरू की थी डेटिंग
आपको बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी के परिवार में उनके माता-पिता हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने घर में कमाने वाली इकलौती थीं। उनके निधन के बाद से ही उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। साल 2015 में प्रत्युषा बनर्जी ने एक्टर और इवेंट ऑर्गेनाइजर राहुल राज सिंह को डेट करना शुरू किया था और वह अपने आखिरी समय तक उनके साथ ही रिलेशनशिप में थीं। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2016 को 24 वर्षीय एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने कथित तौर पर मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
कोर्ट ने कहा- राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा को सुसाइड के लिए उकसाया था
मुंबई की एक अदालत ने एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राहुल राज सिंह की आरोपमुक्ति की अर्जी खारिज करते हुए कहा- दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह द्वारा किए गए उत्पीड़न ने उन्हें आत्महत्या के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये स्पष्ट है कि राहुल द्वारा शारीरिक, भावनात्मक, वित्तीय उत्पीड़न और शोषण के चलते ही एक्ट्रेस डिप्रेशन में आ गई थीं। राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा की तकलीफों को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में वह स्पष्ट रूप से एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के दायरे में आता है।
प्रत्युषा को ड्रग्स देता था राहुल राज सिंह
कोर्ट में कहा गया है कि आरोपी राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा को ड्रग्स सप्लाई किए थे जबकि वह जानता था कि एक्ट्रेस किस मानसिक हालत से गुजर रही हैं। अदालत में केस के गवाह ने ये भी बताया कि राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा को जबरन शराब भी पिलाई थी। कोर्ट ने कहा कि ये बात साबित हो चुकी है कि राहुल अपनी गर्लफ्रेंड प्रत्युषा के साथ मारपीट करता था और उसकी लाइफ को भी कंट्रोल कर रहा था।
राहुल ने प्रत्युषा के पैसों से निपटाए थे अपने कर्ज
अदालत ने कहा कि ये साफ है कि राहुल राज सिंह ने अपने कर्जों का भुगतान करने और अपनी लाइफस्टाइल को अच्छा बनाने के लिए अपनी पार्टनर प्रत्युषा बनर्जी का इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ कोई काम न मिलने के कारण प्रत्युषा तंगी का शिकार हो गई थीं, जिसके चलते वह परेशान रहने लगी थीं। ऐसे में वह आत्महत्या कर सकती थीं। प्रत्युषा बनर्जी के कथित बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को कोर्ट ने इस मामले से क्लीन चिट देने से साफ इनकार कर दिया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications