बॉलीवुड में इमरान खान के कमबैक को लेकर प्रतीक बब्बर ने दिया बड़ा हिंट, बोले- 'कुछ तो पक रहा है'
इन दिनों इमरान खान अपनी बॉलीवुड वापसी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वहीं अब अभिनेता प्रतीक बब्बर ने उनके कमबैक पर बड़ा हिंट दिया है।
Imran Khan Comeback: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों बॉलीवुड में अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था। जो कि, साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह लगातार फिल्मों से गायब हैं। अब खबर आ रही है लंबे समय के बाद एक्टर जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वहीं अब अभिनेता प्रतीक बब्बर ने उनके कमबैक को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बता दें, प्रतीक बब्बर और इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में प्रतीक ने सपोर्टिंग रोल निभाया था। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इमरान खान के बॉलीवुड कमबैक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा हिंट दिया।

प्रतीक बब्बर ने इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में इमरान की वापसी को लेकर कहा कि, "हां, बिल्कुल हमने फोन पर बात की थी। उसकी आवाज सुनकर अच्छा लगा। कुछ तो पक रहा है। हम सब उसे याद करते हैं। मैंने उसे छोड़ दिया था, लेकिन हमने एक हफ्ता पहले फोन पर बात की थी और मुझे लगता है कि कुछ तो जरूर पक रहा है।''
इसके अलावा प्रतीक ने बातचीत के दौरान अपने खास दोस्त इमरान के लिए एक प्यारा सा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, 'देश आपको बड़े पर्दे पर वापस देखना चाहता है, लेकिन गेंद आपके पाले में है।' आपको बता दें कि, इमरान खान की बड़े पर्दे पर वापसी की चर्चा तब शुरू हुई थी जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिे संभावना जताई थी। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के बारे में काफी कुछ कहा था।
उन्हें आखिरी बार 2015 की रोमांटिक कॉमेडी कट्टी बट्टी में देखा गया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में अपनी किस्मत आजमाई। अब हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि वह एक्टिंग में वापसी करेंगे। बता दें कि, इमरान खान ने 'आई हेट लव स्टोरीज', 'डेल्ही बेली' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है।











Click it and Unblock the Notifications