Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रतीक बब्बर ने बदल लिया अपना नाम, कहा- इसके पीछे है अंधविश्वास, जानें पूरी सच्चाई

Prateik Babbar New Name: एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपना नया नाम प्रतीक पादिल बब्बर रखा है। उनका कहना है कि ऐसा करके वह अपनी मां को हमेशा अपना हिस्सा बनाए रखना चाहते हैं।

prateik babbar

Prateik Babbar New Name: हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर न सिर्फ अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि वह अपने हैंडसम लुक के लिए भी जाने जाते हैं। प्रतीक बब्बर को आखिरी बार मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' में देखा गया था। खबर है कि हाल ही में प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदल लिया है। प्रतीक बब्बर के अनुसार उन्होंने अपना नया नाम अपनी दिवंगत मां, एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए रखा है। प्रतीक बब्बर ने अपना नया नाम बदलकर प्रतीक पाटिल बब्बर रख लिया है।

प्रतीक बब्बर का नया नाम
आपको बता दें कि एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपना नया नाम प्रतीक पादिल बब्बर रखा है। उन्होंने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदला है। प्रतीक ने अपनी दिवंगत मां और हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है और इसी के चलते उन्होंने अपना नाम बदल लिया है। प्रतीक बब्बर ने खुद बताया कि अब से उनका नाम प्रतीक पाटिल बब्बर लिखा जाएगा।

कौन हैं प्रतीक बब्बर
आपको बता दें कि प्रतीक बब्बर मशहूर एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रीतक ने साल 2008 में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म जाने तू... या जाने ना से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें आखिरी बार मधुर भंडारकर की फिल्म इंडिया लॉकडाउन में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।

प्रतीक बब्बर ने बदला अपना नाम
प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदलने के अपने फैसले के बारे में डीएनए से बात करते हुए कहा है- मेरे पिता और मेरे पूरे परिवार, मेरे दिवंगत नाना-नानी और मेरी दिवंगत मां के आशीर्वाद से, मैंने अपनी मां का अंतिम नाम इस रूप में जोड़ने का फैसला किया है। मेरा मध्य नाम, मेरे नए स्क्रीन नाम 'प्रतीक पाटिल बब्बर' को जन्म दे रहा है। मैं चाहता हूं कि सभी लोग और दर्शक मुझे मेरी असाधारण और उल्लेखनीय काम के लिए याद करें। ये नाम मेरे लिए एक विरासत की तरह है जो मुझे इसकी याद दिलाता रहेगा।

प्रतीक बब्बर ने कहा- नाम बदलने के पीछे अंधविश्वास
प्रतीक बब्बर ने आगे कहा- मेरे नए नाम से लोगों को मेरी मां की प्रतिभा और महानता की भी याद आती रहेगी। प्रतीक बब्बर ने कहा कि उनके नाम बदलने का फैसला थोड़ा अंधविश्वासी और भावुक है। वह चाहते हैं कि जब उनका नाम फिल्म क्रेडिट में या कहीं भी दिखाई दे तो लोग उनकी मां को भी याद करें।

प्रतीक ने नाम बदलकर अपनी मां को दी श्रदांजलि
उन्होंने कहा- मेरी मां हर उस प्रयास का हिस्सा होंगी जिसमें मैंने अपनी एनर्जी लगाई है। हालांकि ऐसा नहीं है कि वह पहले इसका हिस्सा नहीं थीं। लेकिन मेरे नाम के हिस्से के रूप में उनका होना मुझे अलग तरह की मजबूती देगा। प्रतीक बब्बर ने कहा- इस साल मां को गुजरे हुए 37 साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन मैं उन्हें भूल नहीं पाया हूं। मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें कभी भुलाया न जाए। स्मिता पाटिल मेरे नाम से हमेशा जिंदा रहेंगी।

साल 1986 में स्मिता पाटिल की हो गई थी मौत
आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की साल 1986 में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार प्रतीक के जन्म के कुछ सप्ताह बाद ही स्मिता पाटिल कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगी थीं। तबीयत बिगड़ती चली गई और फिर अचानक उनकी मौत हो गई। ऐसे में प्रतीक का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने मुंबई में किया था।

प्रतीक बब्बर नहीं करते थे पिता से बात
बब्बर कई सालों तक अपने पिता राज बब्बर से बात नहीं करते थे। शुरुआत में उनके पिता राज बब्बर के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण थे। हालांकि फिल्मों में आने के बाद प्रतीक के साथ राज बब्बर की बातचीत होने लगी थी। वहीं राज बब्बर ने बाद में नादिरा बब्बर से शादी कर ली थी। ऐसे में आर्य बब्बर और जूही बब्बर प्रतीक के सौतेले भाई-बहन हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+