Scoop: प्रभास की हुई बल्ले बल्ले, राम के बाद 'राक्षस' बन दर्शकों के दिल में जगह बनाएंगे!
प्रभास की कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन किया। फिल्म के VFX को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद से प्रभास के सितारे भी गर्दिश में ही हैं। क्योंकि कल्कि के बाद उनके खाते में पांच और बड़ी फिल्में हैं। इसमें 'द राजा साब','स्पिरिट','सालार 2', 'कल्कि 2' और हनु राघवपुड़ी की अनटाइटल्ड फिल्म भी उनके खाते में है।
ये सारी फिल्में भारी भरकम बजट में बनने वाली हैं। इन सब फिल्मों के बीच प्रभास के खाते में एक और फिल्म आ रही है। दरअसल, उन्हें 'हनु मान' फेम डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने अपनी एक फिल्म के लिए अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म का नाम 'राक्षस' है। ये वही फिल्म है जिसके लिए पहले प्रशांत ने रणवीर सिंह को अप्रोच किया था।

रणवीर और प्रशांत के बीच आया क्रिएटिव डिफरेंस
'हनु मान' के बाद प्रशांत ने खुद अपना एक सुपरहीरो यूनिवर्स बनाने की घोषणा की थी। इस यूनिवर्स की अगली फिल्म 'हनु मान' का सीक्वल 'जय हनुमान' होगी। इसमें ऋषभ शेट्टी लीड रोल में होंगे। ख़ैर, हम बात कर रहे थे 'राक्षस' की, ये भी प्रशांत के सुपरहीरो यूनविर्स की ही फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले रणवीर सिंह भी इसके लिए खूब एक्साइटेड बताए जा रहे थे। इसके लिए प्रशांत और रणवीर ने मीटिंग भी की थी। इतना ही नहीं दोनों ने पहला लुक भी शूट किया था। रणवीर इसके लिए हैदराबाद भी गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से अपना रास्ता अलग कर लिया। बताया जाने लगा कि दोनों के बीच में क्रिएटिव डिफरेंस हो गए थे।
प्रशांत की तलाश हुई पूरी
रिपोर्ट्स की माने तो, तभी से प्रशांत अपनी फिल्म के लिए लीड एक्टर तलाश रहे थे। इसलिए उन्होंने प्रभास को अप्रोच किया और फिल्म की कहानी भी सुनाई। लेकिन प्रभास ने अभी तक इसके लिए हां या न कुछ नहीं किया है। अगर प्रभास 'राक्षस' करते हैं तो उनका किरदार विलन का होगा। जो सुपरहीरो यूनिवर्स में आगे भी दिखाई देगा। हालांकि अभी तक इस खबर पर प्रशांत वर्मा और प्रभास दोनों की ही तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications