बॉलीवुड स्टार्स पर भड़के प्रकाश झा, बोले- बड़े एक्टर्स अब बेचने लगे हैं पान-गुटखा
प्रकाश झा एक बार फिर से बॉलीवुड एक्टर्स पर अपनी भड़ास निकलाते नजर आए हैं। वह इस बात पर हैरान नहीं हैं कि बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में फ्लॉप साबित हो रही हैं।
मुंबई, 13 सितंबरः डायरेक्टर और एक्टर प्रकाश झा अपनी बेबाकी के लिए पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। पिछले दिनों उन्होनें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए बॉलीवुड वालों पर अपना गुस्सा निकाला था। उन्होंने कहा था- बॉलीवुड एक्टर्स बकवास फिल्में बना रहे हैं। अगर कहानी नहीं है तो फिल्में बनाना बंद कर दें। अब प्रकाश झा एक बार फिर से बॉलीवुड एक्टर्स पर अपनी भड़ास निकलाते नजर आए हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार कई हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं। इन फ्लॉप फिल्मों में बड़े-बड़े एक्टर्स नजर आए हैं लेकिन दर्शकों पर ये अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं बायकॉट चलन के कारण भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्में बुरी तरह से पिट रही हैं। लेकिन प्रकाश झा को इस बात का डर नहीं है। वह इस बात पर भी हैरान नहीं है कि बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में फ्लॉप साबित हो रही हैं।

पान-गुटखा बेचने लगे हैं बड़े स्टार्स
प्रकाश झा ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा- दरअसल फिल्म स्टार्स अब पान-गुटखा बेचने लगे हैं और जब फुरसत मिलती है तो उठाकर कोई रीमेक बना देते हैं। ऐसे में उनकी फिल्में फ्लॉप नहीं होंगी तो क्या होंगी। प्रकाश झा से जब बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में फ्लॉप होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा- बॉलीवुड स्टार्स आजकल गुटखा बेचने में बिजी हो गए हैं। रीमेक फिल्में बना देते जो फ्लॉप भी हो जाएं तो उनका कुछ नहीं बिगड़ता।

जिस जनता ने इन्हें स्टार बनाया, वही डुबा देगी
प्रकाश झा ने हैरानी दिखाते हुए कहा- फिल्म प्रोड्यूसर्स और कंटेंट लिखने वालों को भी अब यह लगने लगा है कि बड़े स्टार्स की बदौलत वो अपनी फिल्मों को हिट करवा सकते हैं। उनिहोंने कहा- फिल्म इंडस्ट्री को अब इस बात पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है कि जो भी हो रहा है किया वो सही है। स्टार्स को भी समझने की जरूरत है कि जनता ने उन्हें स्टार बनाया है और एक दिन यही जनता उन्हें डुबो देगी।
साउथ की फिल्मों में है एक अलग बात
प्रकाश झा ने इंटरव्यू में कहा- बॉलीवुड वाले अब अच्छी कहानियां लेकर नहीं आ रहे हैं जबकि साउथ वाले लगातार अपने स्क्रिप्ट में बदलाव कर रहे हैं। साउथ में ऐसी-ऐसी कहानियों पर फिल्में बन रही हैं जो दर्शकों को लुभाती हैं। प्रकाश झा ने कहा- मुझे समझ ही नहीं आ रहा है कि बॉलीवुड के लोग क्या सोच रहे हैं और क्या सोचकर कंटेंट लिखते हैं। बॉलीवुड में अब बड़े स्टार्स और रीमेक की मदद से दर्शकों को सिनेमा दिखाया जा रहा है।
बड़े स्टार्स फिल्में बनाना बंद कर दें
प्रकाश झा ने एनबीटी से बात करते हुए कहा- अगर बड़े स्टार्स के पास कोई कहानी या कंटेंट नहीं है तो उन्हें फिल्में बनाना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा- हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब सुस्त हो गई है और उसको ये समझना चाहिए कि ऐसा करने से नहीं चलेगा। टॉप स्टार्स को एक्टिंग बंद कर देनी चाहिए। उनको पहले कहानी पर ध्यान लगाना चाहिए।

अच्छी फिल्म के लिए अच्छी कहानी जरूरी
इससे पहले प्रकाश झा ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर कहा था- बड़े एक्टर्स को समझना चाहिए कि वह बकवास फिल्में बना रहे हैं। केवल पैसे, कॉर्पोरेट्स और अभिनेताओं को ज्यादा पैसे देकर फिल्म नहीं बनाई जा सकती। अच्छी फिल्म के लिए एक अच्छी कहानी लिखने की जरूरत है। फिल्म इंडस्ट्री को ये समझना होगा।
-
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications