Laal Singh Chadda को प्रकाश झा ने क्यों बताया 'बकवास', कहा- '...तो फिल्में बनाना बंद करें'

डायरेक्टर प्रकाश झा ने लाल सिंह चड्ढा को 'बकवास' करार दिया। उन्होंने आमिर खान स्टारर Laal Singh Chaddha के फ्लॉप होने के कारण भी गिनाए। prakash jha aamir khan starrer laal singh chaddha

मुंबई, 04 सितंबर : बॉलीवुड में पर्फेक्शनिस्ट का दर्जा रखने वाले आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फ्लॉप होने के बाद इस पर काफी तीखी टिप्पणी की जा रही है। फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने इसे 'बकवास' करार दिया और कहा कि अगर निर्देशकों और फिल्म बनाने वाले लोगों के पास कहानियां नहीं हैं तो उन्हें फिल्में बनानी बंद कर देनी चाहिए।

आमिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

आमिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

बॉलीवुड पर्फेक्शनिस्ट अमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। देशभर में हुए बॉयकॉट के चलते फिल्म थिएटर्स में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने पहले ही दिन 15-20% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो कि इस फिल्म के लिए चिंताजनक आंकड़ा है। चार साल के ब्रेक के बाद आमिर खान से दर्शकों को काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

प्रकाश झा ने क्या कहा?

प्रकाश झा ने क्या कहा?

आमिर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बॉयकॉट के चलते काफी बुरा रहा। फिल्म के रिलीज होने के बाद से फिल्म जगत के कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसी फेहरिस्त में अब निर्देशक प्रकाश झा भी आ चुके हैं। उन्होंने भी फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है। प्रकाश झा इन दिनों अपनी फिल्म 'मट्टो की साइकिल' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रकाश झा ने सिनेस्तान से बात करते हुए कहा कि यह इंडस्ट्री के लिए वेक-अप कॉल है।

कहानी नहीं है, तो फिल्में बनाना बंद करें

कहानी नहीं है, तो फिल्में बनाना बंद करें

प्रकाश झा ने कहा, "उन्हें समझना चाहिए कि वे बकवास बना रहे हैं। केवल पैसे, कॉरपोरेट्स और अभिनेताओं को ज्यादा पैसे देकर फिल्म नहीं बनाई जा सकती। अच्छी फिल्म के लिए एक अच्छी कहानी लिखने की जरूरत है। फिल्म इंडस्ट्री को ये समझना होगा।" उन्होंने आगे कहा, "उन्हें ऐसी कहानियां बनानी चाहिए जो लोगों से जुडी हों। हिंदी इंडस्ट्री के लोग बात तो हिंदी में कर रहे हैं लेकिन क्या बना रहे हैं? सिर्फ रीमेक? अगर आपके पास बताने के लिए कहानी नहीं है, तो फिल्में बनाना बंद कर दें। उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए और ओरिजीनल सोचना चाहिए।'

बॉयकॉट पर भी बोले प्रकाश झा

बॉयकॉट पर भी बोले प्रकाश झा

गंगाजल जैसी फिल्म के निदेशक प्रकाश झा ने कहा कि बॉयकॉट का ट्रेंड हमेशा से मौजूद रहा है। "आज कल लोग संचार के लिए सोशल मीडिया का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर दंगल या लगान जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है, तो हम समझ सकते थे कि यह बहिष्कार के कारण हुआ। लेकिन लाल सिंह चड्ढा को पहले दिन से ही किसी ने पसंद नहीं किया।

कॉन्टेंट में ऐसा कुछ खास नहीं

कॉन्टेंट में ऐसा कुछ खास नहीं

बकौल प्रकाश झा, "मुझे अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है जिसने कहा हो, 'वाह, क्या फिल्म थी।" प्रकाश ने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि आपने काम किया है और कड़ी मेहनत की है लेकिन जब आपकी कॉन्टेंट में ऐसा कुछ खास नहीं है, आप यह नहीं कह सकते कि बॉयकॉट के कारण फिल्म फ्लॉप हुई।"

2022 की बॉलीवुड फ्लॉप

2022 की बॉलीवुड फ्लॉप

2022 बॉलीवुड के लिए काफी निराशाजनक रहा है क्योंकि बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं। उसमें सबसे पहले रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। वहीं रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज और अजय देवगन की रनवे 34 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। 2022 में फ्लॉप हुई फिल्मों की लिस्ट में अटैक : पार्ट 1, जर्सी, हीरोपंती 2, धाकड़, अनेक, राष्ट्र कवच ओम, रक्षा बंधन भी शामिल हैं।

 लाल सिंह चड्ढा के बारे में

लाल सिंह चड्ढा के बारे में

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म, फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स थे। इस फिल्म में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह मेन लीड में हैं। अपनी रिलीज से पहले ही, लाल सिंह चड्ढा ने कई विवादों के कारण सुर्खियां बटोरीं थी। पिछले दिनों आमिर और करीना के बयानों के कारण भी लाल चड्ढा के फैंस काफी नाराज थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+