Prajakta Koli Net Worth: प्राजक्ता कोली ने यूट्यूब से ऐसे कमाए करोड़ों, क्या दिखाया कि होने लगी पैसों की बरसात
Prajakta Koli Net Worth: भारत की फेमस यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्राजक्ता कोली को उनके ऑनलाइन व्यक्तित्व मोस्टली सेन (MostlySane) के लिए जाना जाता है।
टाइम 100 क्रिएटर्स लिस्ट में प्राजक्ता कोली का नाम
फिलहाल खबर है कि प्राजक्ता कोली को साल 2025 के टाइम 100 क्रिएटर्स लिस्ट में 100 सबसे प्रभावशाली डिजिटल आवाजों में शामिल किया गया है। ये मान्यता प्राजक्ता को इस प्रतिष्ठित संकलन में शामिल होने वाली पहली और एकमात्र भारतीय मूल की क्रिएटर बनाती है।

भारत की सबसे अमीर यूट्यूबर्स की लिस्ट में प्राजक्ता
आपको बता दें कि प्राजक्ता कोली का नाम भारत की सबसे अमीर यूट्यूबर्स की लिस्ट में भी शुमार है। प्राजक्ता कोली यूट्यूब पर मोस्टली सेन नाम का कॉमेडी चैनल चलाती हैं, जिसमें 7.23 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
प्राजक्ता कोली की कुल संपत्ति
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्राजक्ता कोली की कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा प्राजक्ता यूट्यूब चैनल को चलाने के साथ-साथ एक्टिंग भी करती हैं।
यूट्यूब चैनल से एक महीने में होती है इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्राजक्ता कोली अपनी हर फिल्म और वेब सीरीज करने के लिए 30 से 40 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, यूट्यूब चैनल से महीने में उनकी 40 लाख से ज्यादा की कमाई हो जाती है।
प्राजक्ता का आलीशान घर और महंगी गाड़ियां
इसके अलावा प्रजक्ता कोली ने साल 2019 में मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उस अपार्टमेंट की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। अगर एक्ट्रेस की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है।
नेपाल के वकील से प्राजक्ता ने की शादी
जानकारी के अनुसार प्राजक्ता कोली ने 25 फरवरी, 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और लॉयर वृषांक खनल के साथ कर्जत, महाराष्ट्र में शादी की है। प्रजक्ता कोली के पति वृषांक खनल नेपाल से हैं, जो पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंक में वकील हैं। दोनों 13 साल से एक दूसरे के साथ हैं। इस समय प्राजक्ता अपनी नई शादीशुदा जिंदगी को खूब इन्जॉय कर रही हैं।
रेडियो जॉकी के रूप में शुरू किया था करियर
इस समय प्रजक्ता कोली भारत की सबसे पसंदीदा और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फीवर 104 एफएम के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और यूट्यूब में अपना करियर बनाया। इसके अलावा प्रजक्ता कोली ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है।
बॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
प्राजक्ता कोली ने 'खयाली पुलाव' और 'जुगजुग जियो' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज मिसमैच्ड से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। प्राजक्ता ने हाल ही में एक किताब भी लिखी है। उनकी पहली रोमांस नॉवेल टू गुड टू बी ट्रू पब्लिश हुई है जो दर्शकों से जबरस्दत रिस्पांस बटोर रही है।












Click it and Unblock the Notifications