'विलेन है,पीकर मारता है', 5 महीने ही टिकी थी प्रदीप रावत की पहली शादी, एक्टर की फैमिली में अब कौन-कौन?

Pradeep Rawat Family: भारतीय सिनेमा में दमदार विलेन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत (Actor Pradeep Rawat) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 4 अगस्त 2026 को 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। फिल्मों और टीवी की दुनिया में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा कैमरों से दूर रही। जहां पर्दे पर उनका नाम हर किसी की जुबान पर था, वहीं उनका परिवार हमेशा निजी जीवन जीना पसंद करता था।

उनकी पत्नी कल्याणी रावत ने कभी सुर्खियों में रहने की कोशिश नहीं की और उनके बेटे भी मनोरंजन की दुनिया से दूर रहे। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रदीप रावत की पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी थी। बाद में उनकी जिंदगी में कल्याणी रावत आईं और दोनों ने शादी कर अपना नया सफर शुरू किया। अभिनय से पहले वह राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी रह चुके थे।

Pradeep Rawat Family

जबलपुर में हुआ था जन्म, अंबाला से था परिवार का रिश्ता

प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से हरियाणा के अंबाला से जुड़ा था। उनके पिता एम. एस. रावत भारतीय सेना में थे, जबकि मां एम. एम. रावत गृहिणी थीं। उनकी एक बहन अलका भाटिया भी हैं। पिता की तरह प्रदीप रावत भी सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन कई कोशिशों के बावजूद उनका चयन नहीं हो सका। ग्रेजुएशन के बाद प्रदीप रावत ने जबलपुर के एक बैंक में नौकरी की। लेकिन उनका मन अभिनय में था। बाद में वह अभिनेता राज बब्बर के थिएटर ग्रुप 'एकजुट थिएटर' से जुड़े, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। यहीं से उनके फिल्मी सफर की नींव पड़ी।

ये भी पढ़ें: पिता के निधन के बाद लिया खेलने का फैसला, भारत के लिए गोल्ड जीत रो पड़ीं अस्मिता, पापा की याद में आए आंसू

ऐसे मिला 'महाभारत' में अश्वत्थामा का रोल

थिएटर में काम करने के दौरान राज बब्बर के एक दोस्त ने उन्हें बी.आर. चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा के किरदार के लिए ऑडिशन देने की सलाह दी। उन्होंने ऑडिशन दिया और इस भूमिका के लिए चुन लिए गए। यही किरदार उनके अभिनय करियर की पहली बड़ी पहचान बना।

फिल्मों में आने से पहले प्रदीप रावत कुश्ती में भी अपनी पहचान बना चुके थे। वह राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे और उन्होंने 'भारत कुमार' की उपाधि भी जीती थी। कुश्ती में 'भारत कुमार' एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दंगल खिताब है। इसके बाद उन्होंने खेल की दुनिया छोड़ अभिनय में कदम रखा और धीरे-धीरे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के चर्चित विलेन बन गए।

पहली शादी सिर्फ साढ़े पांच महीने चली

प्रदीप रावत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली शादी केवल साढ़े पांच महीने ही चल सकी। उन्होंने पहली पत्नी का नाम कभी सार्वजनिक नहीं किया। अभिनेता के मुताबिक, तलाक के दौरान उन पर और उनके परिवार पर झूठे उत्पीड़न के आरोप लगाए गए और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई। उन्होंने दावा किया था कि बाद में मामला खत्म हो गया और दूसरी ओर से आरोपों को स्वीकार कर लिया गया। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने इंटरव्यू में शेयर की थी।

उन्होंने बताया था, "साढ़े 5 महीने में तलाक हो गया था। वो प्रेगनेंट थीं और उनके पेट में मेरा बच्चा था। उन्होंने सोचा कैसे मुझसे वसूली की जाए, तो उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। उस समय 498A का तहलका मचा हुआ था। मुझ पर उनके घरवालों ने ये इल्जाम लगाया कि इसने शराब पीकर हमारी बेटी को मारा है। विलेन है ये। एक महीने में वो केस बंद ही हो गया। उसका कहीं और दिल लग गया, कोई और मैच मिल गया। तो उन्होंने हमारे वकील के पास आकर हाथ जोड़कर सब गुनाह कबूल किए।"

कैसे शुरू हुई प्रदीप और कल्याणी की प्रेम कहानी?

पहली शादी टूटने के बाद प्रदीप रावत की मुलाकात कल्याणी रावत से फिल्म 'स्टालिन' के सेट पर हुई। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली नजर में ही उन्हें कल्याणी पसंद आ गई थीं। शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई, लेकिन बाद में एक संयोग ने दोनों को करीब ला दिया।

प्रदीप रावत के मुताबिक, एक दिन कल्याणी की कार खराब हो गई। उनके मैनेजर ने उनसे किसी कलाकार को उनके साथ भेजने के लिए कहा। संयोग से वही कलाकार प्रदीप रावत थे। रास्ते में दोनों की बातचीत हुई, उन्होंने एक-दूसरे के फोन नंबर लिए और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ महीनों तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने 2006 में शादी कर ली।

पत्नी और बेटे ने हमेशा रखी निजी जिंदगी

कल्याणी रावत दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी। वह बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं। प्रदीप रावत के बेटे का नाम विक्रमादित्य रावत है, जिन्हें परिवार में विक्रम रावत कहा जाता था। उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में करियर नहीं बनाया और निजी जीवन जीना पसंद किया। कुछ रिपोर्टों में उनके दूसरे बेटे का भी जिक्र मिलता है, लेकिन परिवार ने इस बारे में कभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

कई भाषाओं की फिल्मों में बनाई अलग पहचान

प्रदीप रावत ने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। गजनी, लगान, सरफरोश, बादशाह और मगधीरा जैसी फिल्मों में उनके निभाए किरदार आज भी याद किए जाते हैं। टीवी पर अश्वत्थामा और फिल्मों में उनके दमदार विलेन वाले किरदारों ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में शामिल कर दिया।

ये भी पढ़ें: Pradeep Rawat Death Reason: आमिर खान के करीबी एक्टर प्रदीप रावत की कैसे हो गई मौत? महाभारत से मिली थी पहचान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+