नहीं रहे फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर, शोक में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री, आज होगा अंतिम संस्कार
Pradeep Bandekar Death: दिग्गज प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का निधन हो गया। 70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदीप के बेटे प्रथमेश ने इस बात की पुष्टि की है कि 11 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदीप के निधन की खबर सामने आने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "प्रदीप बांदेकर जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है. हमारे परिवार के साथ उनका दशकों पुराना रिश्ता लेंस से परे है, उन्हें बहुत याद किया जाएगा और प्यार से याद किया जाएगा. ओम शांति।" वहीं बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रदीप की फोटो पोस्ट कर लिखा, "आरआईपी प्रदीप जी. परिवार को शक्ति मिले।"
इसके अलावा नील ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "प्रदीप जी आपको बहुत याद किया जाएगा. शांति से आराम करें.हमारे जीवन के कुछ खूबसूरत पलों को कैद करने और अपनी संक्रामक मुस्कान और सकारात्मकता के साथ हमें पीछे छोड़ने के लिए धन्यवाद।"
बता दें कि, प्रदीप बांदेकर एक मशहूर फोटोग्राफर थे जिन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें क्लिक की है। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी उनसे फोटो क्लिक करवाना पसंद करते थे। उन्होंने अपने करियर में अजय देवगन से लेकर मनोज बाजपेयी जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया है। उनके इंडस्ट्री से काफी अच्छे संबंध रहे हैं। प्रदीप बंडेकर की मौत ने बॉलीवुड की दुनिया में शोक की लहर है। वहीं उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के लिए ये एक बड़ा झटका है। जानकारी के मुताबिक, प्रदीप का अंतिम संस्कार आज 11 अगस्त को 3 बजे होगा।












Click it and Unblock the Notifications