Prabhu Deva: 50 की उम्र में प्रभु देवा बने चौथी बार पिता, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Prabhu Deva Becomes Father At 50: प्रभु देवा ने इस दुनिया में अपनी प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। आपको बता दें कि प्रभु देवा की पिछली शादी से उनके तीन बेटे हैं।

Prabhu Deva Becomes Father At 50: प्रभु देवा हाल ही में एक बच्ची के पिता बने हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। फेमस कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर प्रभु देवा ने साल 2020 में दूसरी शादी की थी। अब वह एक प्यारी सी बच्ची के पिता बन गए हैं। उन्होंने इस दुनिया में अपनी प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। आपको बता दें कि प्रभु देवा की पिछली शादी से उनके तीन बेटे हैं।

प्रभु देवा ने खुद एक बच्ची के पिता होने की बड़ी खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा है- हां, यह सच है कि मैं फिर से इस उम्र में पिता बन गयाहूं। मैं अपनी बेटी के जन्म से बहुत ही खुश हूं और अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली मानता हूं।

prabhu deva

प्रभु देवा की दूसरी पत्नी ने बेटी को दिया जन्म
50 वर्षीय प्रभु देना अपनी बेटी के जन्म से बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा- मेरे परिवार की ये पहली बेटी है। इससे पहले, रामलता के साथ मेरी पहली शादी हुई थी और उनसे मेरे तीन बेटे हैं। प्रभु देवा ने खुलासा किया है कि अब वह अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मैंने अपने काम का बोझ कम कर दिया है और अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का फैसला किया है। मैं अपनी बेटी के साथ जिंदगी के इस नए फेज को इन्जॉय करना चाहता हूं।

साल 2020 में प्रभु देवा ने की थी दूसरी शादी
प्रभु देवा ने आगे कहा- मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रहा हूं, बस इधर-उधर भाग रहा हूं...अब मेरा काम हो गया है। अब मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं। आपको बता दें कि प्रभु देवा ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हिमानी से दूसरी शादी की थी। साल 2020 में प्रभु देवा के भाई ने इस शादी के बारे में घोषणा की थी। उन्होंने बताया थै कि प्रभु देवा ने एक निजी समारोह में कोविड-19 काल के दौरान हिमानी से दूसरी शादी कर ली है।

पहली शादी से प्रभु देवा के हैं तीन बेटे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये शादी काफी सिंपल तरीके से की गई थी क्योंकि उस समय चारों तरफ कोविड 19 महामारी फैली हुई थी। वहीं लॉकडाउन के नियमों के कारण बहुत से लोग इस शादी में उपस्थित नहीं हो पाए थे। वहीं प्रभु देवा ने बताया था कि वह एक खास दोस्त की सिफारिश पर हिमानी के पास अपने पुराने पीठ दर्द के इलाज के लिए पहुंचे थे। इस प्रक्रिया के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+