प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'द राजा साब' की रिलीज डेट हुई अनाउंस

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस ने प्रभास के इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी - कहीं पोस्टर लगाए गए, तो कहीं केक काटकर जश्न मनाया गया। इसी बीच प्रभास ने भी अपने प्रशंसकों को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। उनके फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।

The Raja Saab will release on June 9

'द राजा साब' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में प्रभास एक दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है - यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिलीज डेट में कई बार हुआ बदलाव
'द राजा साब' की रिलीज डेट पहले कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे अप्रैल 2025 में रिलीज करने की योजना थी, बाद में तारीख सितंबर, फिर 5 दिसंबर कर दी गई। लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए अब इसे जनवरी 2026 पर टाल दिया गया है।

ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
कुछ समय पहले रिलीज हुए ट्रेलर में प्रभास शैतानी ताकतों से लड़ते दिखे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में उनके साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फैंस में बढ़ा उत्साह
प्रभास के फैंस अब इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सभी का मानना है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल करेगी। जन्मदिन के मौके पर यह पोस्टर रिलीज प्रभास और उनके प्रशंसकों के लिए एक यादगार तोहफा बन गया है। प्रभास की ये फिल्म लंबे समय से रिलीज का इंतजार में है। इसकी कई बार रिलीज डेट भी बदल चुकी हैं। अब जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने नई डेट का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+