The Raja Saab Update: प्रभास की 'द राजा साब' की रिलीज पर जो खबर आई, उसे 'रेबेल स्टार' के फैंस सह नहीं पाएंगे
The Raja Saab Release Update: सालार के बाद भले ही प्रभास की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई हो। लेकिन वो चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्मोग्राफी में कई बड़ी फिल्म शामिल हैं। ये सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसमें द राजा साब का नाम सबसे पहले नंबर पर है। इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
खबरें हैं कि फिल्म प्रभास की द राजा साब रिलीज नहीं होगी। इसकी रिलीज भी अनिश्चित समय के लिए टाल दी गई है। क्या है पूरा मामला और रिपोर्ट्स क्या कहती हैं। हम अपनी इस खबर में आपको विस्तार से समझाते हैं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की माने तो फिल्म में अभी खूब सारा काम बचा हुआ है। अभी इसके बहुत से इंपॉर्टेंट सीक्वेंस और गाने शूट ही नहीं हुए हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स भी अभी तक शूट नहीं हुआ है। इसे ही शूट करने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। प्रभास के एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे। जिस वजह से ये शेड्यूल भी पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा प्रभास ने अपने दूसरे कमिंटमेंट भी कर रखे हैं। इस वजह से द राजा साब के नए शेड्यूल के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। पहले फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा कर दीवाली कर दी गई है। हालांकि इस पूरी खबर की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है। ये खबर रिपोर्ट्स के आधार पर बनाई गई है।
बता दें, द राजा साब के टीजर में प्रभास अपने अंदाज में हांथों में गुलदस्ता लिए, एक बुलेट से नीचे उतरते हुए दिखते हैं। उनका लुक भी काफी जेंटलमैन टाइप दिखता है। वो कोट पैंट भी पहने हुए रहते हैं। द राजा साब के अलावा प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' पर काम करेंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म पर जो भी अपडेट आएगा। हम उसे आपतक पहुंचाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications