सर्जरी के बाद अब भारत लौटे प्रभास, एयरपोर्ट पर ऐसी हालत में आए नजर, जानें क्या हुआ था 'बाहुबली' के साथ
Prabhas Comeback In India: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'बाहुबली' से लेकर बॉलीवुड में 'आदिपुरुष' बन लोगों का दिल जीतने वाले फेमस एक्टर प्रभास को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। खबर है कि प्रभास यूरोप में अपनी सर्जरी कराने के बाद अब भारत लौट आए हैं। आपको बता दें कि एक्टर काफी समय से अपने घुटने की चोट को लेकर परेशान चल रहे थे। ऐसे में वह अपने घुटने की सर्जरी के बाद अब भारत लौट आए हैं।
सर्जरी के बाद भारत लौटे प्रभास
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से प्रभास अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे थे। प्रभास इस समय 'कल्कि 2898 एडी', 'सालार पार्ट 1: सीजफायर', 'राजा डीलक्स' और 'स्पिरिट' जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं लगातार काम करते रहने से उनके घुटने पर लगी चोट बढ़ती जा रही थी। ऐसे में हाल ही में प्रभास अपने घुटने का इलाज कराने के लिए यूरोप गए थे जहां उनकी सफल सर्जरी हुई है। अब घुटने की सर्जरी कराकर प्रभास आखिरकार भारत लौट आए हैं।

यूरोप में हुई थी प्रभास के घुटने की सर्जरी
प्रभास यूरोप में अपने घुटने की सर्जरी कराकर फिलहाल भारत लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने प्रभास को अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस दौरान प्रभास को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया। उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था और मुंह पर मास्क भी पहना हुआ था। प्रभास की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग प्रभास की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास
प्रभास के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'सालार' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को प्रभास की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। आखिरी बार प्रभास को फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभु श्रीराम के किरदार में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। आपको बता दें कि प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के पहले पार्ट का नाम 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' है। इस फिल्म में उनके साथ श्रुति हासन नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications