Prabhas: आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार प्रभास, जानें सालाना कमाई
Prabhas Net Worth: साउथ के सुपरस्टार प्रभास पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हैं बल्कि लड़कियां उनके हैंडसम लुक की भी दीवानी हैं। आपको बता दें कि प्रभास ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल और तेलुगू फिल्मों से की थी। कड़ी मेहनत के बाद आज प्रभास ने ये मुकाम हासिल किया है। साउथ इंडस्ट्री के साथ साथ अब प्रभास की डिमांड बॉलीवुड में भी बढ़ने लगी है। फिल्म 'बाहुबली' के बाद से दुनियाभर के लोग प्रभास को पहचानने लगे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न किया हो लेकिन प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आए प्रभास की एक्टिंग की तारीफ सबने की है।
फिल्म 'साहो' में प्रभास ने जमकर एक्शन किया था जिसके बाद लोग उन्हें एक बार फिर से बतौर एक्शन हीरो देखना चाहते है। इसी बीच प्रभास की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सालार' का टीजर आज रिलीज कर दिया है। टीजर को देखने के बाद प्रभास के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रभास अब लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस समय वह इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। आइए आपको बताते हैं प्रभास की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

प्रभास की कुल संपत्ति
प्रभास इस समय फिल्म इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। इन दिनों प्रभास ने अपने फिल्म की फीस बढ़ा दी है। अब प्रभास एक फिल्म करेन के लिए 150 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। उनकी इनकम का अधिकतर हिस्सा फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल इंवेस्टमेंट से आता है। प्रभास पहले सिर्फ साउथ इंडिया के ब्रांड एंडोर्स करते थे लेकिन अब उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ गई है और वह देशभर में कई नए ब्रांड एंडोर्समेंट्स कर रहे हैं।
प्रभास का आलीशान घर
प्रभास हैदराबाद में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके इस लग्जीरियस डिजाइनर घर की कीमत करीब 65 करोड़ रुपए है। उनका घर हैदराबाद की प्राइम लोकेशन में स्थित है। प्रभास अपने इस आलीशान बंगले में साल 2014 में शिफ्ट हुए थे। उनका ये घर हर तरह की मॉर्डन सुख सुविधाओं से लैस है। प्रभास ने अपने घर को बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन करवाया है।
प्रभास को लग्जरी गाड़ियों का है शौक
प्रभास को मंहगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास रोल्स रॉयस और जैगुआर जैसी गाड़ियां मौजूद है। इन गाड़ियों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए के आसपास है। उनके कार कलेक्शन में स्कोडा सुपर्ब, बीएमडब्ल्यू एक्स 3, जगुआर एक्सजेआर, रेंज रोवर और दुनिया की सबसे मंहगी कारों में से एक रोल्स रॉयस फैंटम भी शामिल है। प्रभास के पास मौजूद रोल्स रॉयस की कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications