Prabhas Net Worth: प्रभास के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, 45 साल के 'बाहुबली' ऐसे करते हैं कमाई
Prabhas Net Worth: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इस समय खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि 45 साल के प्रभास जल्द ही हैदराबाद के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। हालांकि एक्टर की टीम ने इसे फर्जी खबर बताया है।
प्रभास की महिला फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि लोग न सिर्फ प्रभास की एक्टिंग की तारीफ करते हैं बल्कि लड़कियां उनके हैंडसम लुक की दीवानी भी हैं। प्रभास ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल और तेलुगू फिल्मों से की थी। कड़ी मेहनत के बाद आज प्रभास ने ये मुकाम हासिल किया है।

इंडस्ड्री के महंगे एक्टर हैं प्रभास
साउथ इंडस्ट्री के साथ साथ अब प्रभास बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। फिल्म 'बाहुबली' के बाद से प्रभास की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में काफी बढ़ गई है। प्रभास लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस समय वह इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं।
प्रभास की कुल संपत्ति
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। प्रभास एक रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। प्रभास इस समय फिल्म इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
-प्रभास की आय का अधिकतर हिस्सा फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल इंवेस्टमेंट से आता है। प्रभास पहले सिर्फ साउथ इंडिया के ब्रांड एंडोर्स करते थे लेकिन अब उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ गई है और वह देशभर में कई नए ब्रांड एंडोर्समेंट्स कर रहे हैं।
प्रभास का आलीशान घर
प्रभास हैदराबाद में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके इस लग्जीरियस डिजाइनर घर की कीमत करीब 65 करोड़ रुपए के आसपास है। उनका घर हैदराबाद की प्राइम लोकेशन में स्थित है। प्रभास अपने इस आलीशान बंगले में साल 2014 में शिफ्ट हुए थे। उनका ये घर हर तरह की मॉर्डन सुख सुविधाओं से लैस है। प्रभास ने अपने घर को बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन करवाया है।
प्रभास को लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
-प्रभास को मंहगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास रोल्स रॉयस और जैगुआर जैसी गाड़ियां मौजूद है। इन गाड़ियों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए के आसपास है।
-प्रभास का कार कलेक्शन में स्कोडा सुपर्ब, बीएमडब्ल्यू एक्स 3, जगुआर एक्सजेआर, रेंज रोवर और दुनिया की सबसे मंहगी कारों में से एक रोल्स रॉयस फैंटम भी शामिल है। प्रभास के पास मौजूद रोल्स रॉयस की कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications