Adipurush Trailer Review: फैंस को पसंद आ रहा 'आदिपुरुष' का दमदार ट्रेलर, लेकिन प्रभास क्यों हो रहे ट्रोल?
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। टीजर को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन ट्रेलर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Adipurush Trailer Reactions: प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' का मंगलवार 9 मई को ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
फैंस को कैसा लगा 'आदिपुरुष' का ट्रेलर?
फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फैंस ट्रेलर देखने के बाद से इसे ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं। फैंस के मुताबिक वीएफएक्स में काफी काम हुआ है।
#AdipurushTrailer looks superb. 1000cr will be a cake walk. 🔥#Prabhas 👌 pic.twitter.com/3todQ5AMRK
— 𝙎𝙩𝙚𝙫𝙚 🚬 (@Steve_SKFan) May 9, 2023
प्रभास हो रहे हैं ट्रोल
फिल्म के ट्रेलर पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बेतरीन ट्रेलर, डायलॉग्स शानदार, ट्रेलर में टीजर से अच्छा वीएफएक्स है।' एक यूजर ने लिखा है, 'बिग स्क्रीन पर नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरियंस होने वाला है।' इस तरह से तमाम यूजर्स ने फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की। लेकिन वहीं दूसरी तरफ प्रभास लगातार ट्रोल हो रहे हैं।
ट्रेलर को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स
फैंस का कहना है कि पूरे ट्रेलर में प्रभास एक ही तरह के एक्सप्रेरशन में नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को उनकी एक्टिंग कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई। वहीं कुछ फैंस को सिर्फ फिल्म के वीएफएक्स पसंद आए और कहानी में कुछ खास दम नहीं दिखा। खैर ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
Every shot in #AdipurushTrailer ....💥
Make 1000 Retweets Fast... 🔄 pic.twitter.com/zq0TlaFNLY
— 𝘾𝙝𝙖𝙣𝙙𝙪 𝙀𝙣𝙨 (@ChanduEns) May 9, 2023
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ओम राउत के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर जब रिलीज हुआ था तो इसके एनिमेशन को लेकर जबरदस्त बवाल मचा था। वहीं सैफ अली खान के रावण लुक की वजह से वह काफी ट्रोल हुए थे। खैर अब प्रोड्यूसर द्वारा काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम समेत अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications