Prabhas Property: कहां-कहां हैं प्रभास की प्रॉपर्टीज? जानें 'बाहुबली' के साम्राज्य में छिपी है कितनी दौलत
Prabhas Property: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने माचो मैन लुक को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। प्रभास के हैंडसम लुक की लड़कियां दीवानी हैं।
'बाहुबली' प्रभास का 46वां जन्मदिन
ऐसे में लोग प्रभास की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक नजर आते हैं। आपको बता दें कि प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर 2025 को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।

46 की उम्र में भी सिंगल हैं प्रभास
आपको बता दें कि प्रभास ने 46 की उम्र में भी अब तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा है लेकिन वह अब तक सिंगल हैं। प्रभास की मानें तो वह अपनी शादी से ज्यादा करियर को लेकर फोकस्ड रहना चाहते हैं।
साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट डिमांडिंग और महंगे एक्टर हैं प्रभास
प्रभास ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। इस समय वह साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट डिमांडिंग और महंगे एक्टर में से एक हैं। अपनी मेहनत के दम पर प्रभास आज करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
प्रभास ने फिल्मी दुनिया में 23 साल पूरे किए
दरअसल प्रभास ने शांत स्वभाव और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। साल 2002 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्रभास आज फिल्मी दुनिया में 23 साल पूरे कर चुके हैं।
प्रभास ने अरबों की संपत्ति खड़ी कर ली है
इस दौरान प्रभास ने न सिर्फ सुपरहिट फिल्में दी हैं बल्कि अपनी मेहनत से अरबों की संपत्ति भी खड़ी कर ली। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए आपको एक्टर की नेटवर्थ और प्रॉपर्टीज के बारे में बताते हैं।
प्रभास की कुल संपत्ति और कमाई
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। प्रभास एक रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं।
-प्रभास की आय का अधिकतर हिस्सा फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल इंवेस्टमेंट से आता है। प्रभास पहले सिर्फ साउथ इंडिया के ब्रांड एंडोर्स करते थे लेकिन अब उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ गई है और वह देशभर में कई नए ब्रांड एंडोर्समेंट्स कर रहे हैं।
कहां-कहां हैं प्रभास की प्रॉपर्टीज?
1. हैदराबाद के जुबली हिल्स में आलीशान घर
-प्रभास हैदराबाद के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुबली हिल्स में रहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनका ये आलीशान बंगला करीब 84 एकड़ में फैला हुआ है। इस महलनुमा घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई जाती है।
-इस घर में एक हाई-टेक जिम है जिसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये के फिटनेस इक्विपमेंट्स लगे हैं। इसके अलावा बंगले में स्विमिंग पूल, खूबसूरत गार्डन और अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। प्रभास अक्सर अपने परिवार के साथ इसी घर में समय बिताते हैं।
2. आंध्र प्रदेश में फार्महाउस
-हैदराबाद के बंगले के अलावा प्रभास के पास आंध्र प्रदेश के भीमावरम इलाके में एक शानदार फार्महाउस भी है। ये भी करीब 84 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें जिम, स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स ग्राउंड जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।
-प्रभास ने इस फार्महाउस को कई साल पहले सिर्फ 1.05 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन अब इसकी कीमत कई गुना बढ़ चुकी है।
3. मुंबई में लग्जरी प्रॉपर्टीज
साउथ सुपरस्टार प्रभास के पास मुंबई में भी कई लग्जरी अपार्टमेंट्स और प्रॉपर्टीज मौजूद हैं जिन्हें उन्होंने करोड़ों में खरीदा है। बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने के दौरान वह इन्हीं प्रॉपर्टीज में जाकर रहते हैं।
4. इटली में प्रभास का विदेशी विला
प्रभास की संपत्ति सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उनके पास इटली में भी एक खूबसूरत विला है जिसे उन्होंने फिलहाल किराए पर दे रखा है। Housing.com की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रॉपर्टी से उन्हें हर महीने लगभग 40 लाख रुपये का किराया मिलता है।
लग्जीरियस गाड़ियों के शौकीन हैं प्रभास
प्रभास के पास रोल्स रॉयस और जैगुआर जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। इन गाड़ियों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए के आसपास है। उनके कार कलेक्शन में स्कोडा सुपर्ब, बीएमडब्ल्यू एक्स 3, जगुआर एक्सजेआर, रेंज रोवर और दुनिया की सबसे मंहगी कारों में से एक रोल्स रॉयस फैंटम भी शामिल है। प्रभास के पास मौजूद रोल्स रॉयस फैंटम की कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-प्रभास आने वाले महीनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही 'बाहुबली: द एपिक' में दिखाई देंगे, जो आगामी 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद वह फिल्म 'द राजा साब' में नजर आएंगे, जो आगामी 9 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा प्रभास के पास 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी 2' जैसी बड़ी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।
-आपको बता दें कि साउथट के पॉपुलर स्टार प्रभास ने अपने 23 साल के करियर में ये साबित किया है कि सफलता सिर्फ फिल्मों से नहीं बल्कि विजन और मेहनत से भी हासिल होती है। साउथ से निकलकर उन्होंने पूरे देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications