Prabhas ने अनुष्का शेट्टी से गुपचुप कर ली शादी, बेबी गर्ल भी हो गई? जानिए वायरल तस्वीर का सच
Prabhas-Anushka Wedding: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इ बीच प्रभास और अनुष्का शेट्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के अवतार में नजर आए।
प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी की तस्वीरें देख फैंस बेहद खुश हो गए। लोगों को लगा कि एक्टर ने अचानक गुपचुप शादी कर ली। इसके अलावा कपल की बेटी की तस्वीर भी वायरल हो रही है। ये देख फैंस थोड़ा सा हैरान हो गए। लेकिन आपको बता दें कि, प्रभास और अनुष्का की ये तस्वीरें AI द्वारा जेनरेट की गई हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर से प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी की तस्वीरें क्रिएट की गई। इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। यहां तक कि, उनके परिवार की AI द्वारा फोटो क्रिएट की गई। इस फोटो में कपल की बेटी काफी बड़ी नजर आ रही है। इन वायरल तस्वीरों को फैंस क्यूट बता रहे हैं।
बता दें कि, अपने कई इंटरव्यू में प्रभास ने ये बात स्वीकार की है कि, उनकी अनुष्का से अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों हमेशा एक दूसरे की मुश्किलों में साथ खड़े रहे हैं। साथ ही इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वह दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। लेकिन रिश्ते की बात उन्होंने स्वीकार नहीं की। ऐसे में फैंस ने उनकी AI द्वारा फोटो क्रिएट कर शादी करा दी।
बीते कुछ वक्त से प्रभास और अनुष्का शेट्टी का लगातार नाम जो़ड़ा जा रहा था। ऐसे में फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था। अनुष्का और प्रभास ने एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में साथ काम किया था। तभी दोनों की शादी की अफवाह उड़ी थी। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया। लेकिन इन तस्वीरों से यह साफ जाहिर होता है कि फैंस दोनों को हमेशा के लिए साथ देखना चाहते हैं। फिलहाल दोनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications