प्रभास की शादी पर आ गया बड़ा अपडेट, एक्टर की बड़ी मां ने सरेआम बता दिया हीरोइन का नाम
प्रभास साउथ इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भूचाल लाती हैं। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी छाए रहते हैं। दो महीने बाद प्रभास 46 साल के होने वाले हैं। बॉलीवुड में सलमान खान की ही तरह वो साउथ के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं।
इसके बावजूद उनकी शादी की खबरें आए दिन आती रहती हैं। वहीं, कई बार उनकी रिलेशनशिप की खबरें भी आती रहती हैं। प्रभास का नाम पूजा हेगड़े, काजल अग्रवाल और तापसी पन्नू जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। लेकिन कभी भी इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

इन दिनों अब एक बार फिर प्रभास की शादी को लेकर उनकी एक्टर-प्रोड्यूसर कृष्णम राजू की पत्नी और प्रभास की बड़ी मां श्यामला देवी का बयान वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने कहा था कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी(बाहुबाली फेम) एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों रिलेशनशिप में भी हैं, लेकिन वे चाहकर भी शादी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था "फैंस ही नहीं, हम भी, पूरी दुनिया प्रभास की शादी का इंतजार कर रही है। भगवान एक स्त्री और पुरुष के लिए जोड़ी बनाते हैं, इसलिए वह शुभ घड़ी अवश्य आएगी। समय आने पर सब कुछ हो जाएगा और आप सभी खुश महसूस करेंगे।" अब एक बार फिर उनकी शादी को लेकर खबरें आने लगी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। प्रभास एक रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। प्रभास इस समय फिल्म इंडस्ट्री के महंगे एक्टरों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। प्रभास हैदराबाद में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके इस लग्जीरियस डिजाइनर घर की कीमत करीब 65 करोड़ रुपए के आसपास है। उनका घर हैदराबाद की प्राइम लोकेशन में स्थित है। प्रभास अपने इस आलीशान बंगले में साल 2014 में शिफ्ट हुए थे। उनका ये घर हर तरह की मॉर्डन सुख सुविधाओं से लैस है। प्रभास ने अपने घर को बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन करवाया है।
प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट में 'द राजासाब', 'स्पिरिट' और 'फौजी' फिल्में हैं। हालांकि वो अपनी द राजा साब की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट लगातर आगे खिसकते जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications