Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Flashback 2022: छा गए टॉप 5 शो, बटोरीं खूब सुर्खियां, मीम्स भी बने, इंटरनेट पर मचाया धमाल

साल 2022 में पांच टॉप शो ऐसे रहे जिन्हें खूब पसंद किया गया। इसके साथ ही कुछ की इंटरनेट पर दर्शकों ने जमकर खिंचाई भी की।

Flashback 2022 Popular Show

Flashback 2022: साल 2022 की कुछ यादों के साथ अब अलविदा कहने का वक्त आ गया है। इस साल दुनिया में कई बदलाव देखे गए। कोरोना ने जहां लोगों को साल 2021 ने पूरी तरह एक दूसरे दूर कर दिया था तो वहीं साल 2022 में काफी हद तक इस संक्रमण को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली। लोगों के काम धंधे फिर से एक बार पटरी पर लौटे। इस वर्ष मनोरंजन की दुनिया में कुछ खास चीजें ऐसी रहीं जिनकी चर्चा इंटनेट की दुनिया में खूब हुई। ऐसे ही हाउस ऑफ द ड्रैगन्स से लेकर द रिंग्स ऑफ पावर तक दुनिया के टॉप पांच शो हैं, जिनका जादू साल 2022 में दर्शकों के सिर चढ़कर बोला।

 द रिंग्स ऑफ पॉवर

द रिंग्स ऑफ पॉवर

यह शो बहुचर्चित शो प्रीक्वल सीरीज का है। जो कि फैंटेसी एडवेंचर लॉर्ड ऑफ द रिंग्स का प्रीक्वल है। इस शो का बजट 1 बिलियन अमरीकी डालर है। जिसमें अमेजन में एक बड़ा निवेश किया है। इंटनेट पर इस शो ने लोगों को काफी आकर्षित किया। एक बार तो लहरों से लड़ते हुए गैलाड्रियल के दृश्यों को देख यूजर्स खुद आश्चर्य में पड़ गए।

वेडनसडे

वेडनसडे

शो 'वेडनसडे' ने नेटफ्लिक्स पर एक नया कीर्तमान बनाया। ये शो सप्ताह में सबसे अधिक घंटों तक देखे जाने वाला शो बना। ये एक अनोखा रिकॉर्ड है। शो के इतिहास में ये काफी चर्चित रहा। इसे नेटफ्लिक्स पर खूब देखा गया। शो वेडनेसडे करीब 341.2 मिलियन बार देखे गए सुपरनेचुरल कॉमेडी हॉरर 'द एडम्स फैमिली' जितना फेमस हो गया।

द जेफरी डेहमर स्टोरी

द जेफरी डेहमर स्टोरी

ये शो एक कुख्यात सीरियल किलर के जीवन से जुड़ा है। इस साल दर्शकों के बीच इस शो ने खूब जगह बनाई। शो की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे सप्ताह के अंत तक शो ने 299.84 मिलियन व्यूइंग आवर्स हासिल कर लिए थे। इसके सात ये दुनिया की यह दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली अंग्रेजी-भाषा का शो बन गया। डेहमर एक अमेरिकी सीरियल किलर था। इसे मिल्वौकी नरभक्षक के रूप में भी जाना जाता था। ये 17 हत्याओं का जिम्मेदार था।

कॉफी विद करण सीजन 7

कॉफी विद करण सीजन 7

करण जौहर के टॉक शो की यादगार पल देखने के मिले। इस शो को बड़े पैमाने पर पसंद किए जाने और बड़ी टीआरपी के साथ इसकी जमकर आलोचना भी हुई। मीम्स भी खूब बने। इस साल कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस इस शो का हिस्सा बने।

हाउस ऑफ द ड्रैगन

हाउस ऑफ द ड्रैगन

हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 1 एक ऐसा शो था जो खूब पसंद किया गया। इसमें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' यानी राज सिंहासन को लेकर प्राचीनकाल की राजनीतिक घटनाओं को दिखाया गया है। ये करीब से करीब 200 साल पुराने एक इतिहास को दिखाने का प्रयास है। हाउस ऑफ द ड्रैगन की शुरुआत राजा जैहेरीस टारगैरियन द्वारा अपने उत्तराधिकारी को चुनने के साथ हुई। ये शो रविवार को प्रसारित किया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+