TMKOC: अब होगा पोपटलाल की शादी का सपना पूरा, जल्द होने वाली है 'मिसेज पोपटलाल' की एंट्री

तारक मेहता शो में अब जल्द ही नए किरदार की एंट्री होने वाली है। ये किरदार और कोई नहीं बल्कि पोपटलाल की होने वाली दुल्हनिया है। अब कौन होगी पोपटलाल की मिसेज इसका सभी को इंतजार है।

मुंबई, 17 सितंबर: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबका पसंदीदा शो है। ये शो 14 साल से फैंस को एंटरटेन करता रहा है। हालांकि कुछ समय से इस शो में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं जिससे फैंस काफी निराश हो रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ किरदारों ने शो को अलविदा कह दिया तो वहीं अब जल्द ही नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। अब फैंस के लिए मेकर्स एक नया सरप्राइज लाने वाले हैं। जी हां सालों के इंतजार के बाद पोपटलाल की शादी होने वाली है।

जल्द होगी पोपटलाल की शादी

जल्द होगी पोपटलाल की शादी

पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही फैंस के लिए एक नया सरप्राइज ला रहा है। आखिरकार सालों के लंबे इंतजार के बाद पोपटलाल की शादी होने जा रही है। अब पोपटलाल की होने वाली मिसेज का किरदार कौन निभाएगी इसका खुलासा खुद पोपटलाल ने किया है।

खुद पोपटलाल ने किया खुलासा

खुद पोपटलाल ने किया खुलासा

जानकारी के मुताबिक, मेकर्स शो में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री करने का प्लान कर रहे हैं। अब अपनी शादी के लिए उतावले बैठे पोपटलाल ने एक वीडियो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है। वीडियो में पोपटलाल कह रहे हैं कि, जल्द ही नए किरदार की एंट्री होने वाली है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बताया कौन होगी उनकी दुल्हनिया

वीडियो की शुरूआत, शैलेश लोढ़ा की जगह आए नए तारक मेहता यानी सचिन श्रॉफ और बाबू यानी अमित भट्ट से होती है। अमित भट्ट सचिन श्रॉफ की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। फिर पोपटलाल बोलते हैं- 'अभी जैसे असित मोदी भाई ने आपसे कहा कि नए नए किरदार आने वाले हैं। तो उसमें सबसे अहम जो है वो मिसेज पोपटलाल है,ये मैं आपको बता देता हूं'।

पोपटलाल की शादी को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

पोपटलाल की शादी को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

वीडियो में पोपटलाल ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर उनकी मिसेज पोपटलाल कौन होने वाली है। लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद फैंस में क्रेज और भी ज्यादा डबल हो गया है। अब पोपटलाल की कही इस बात से फैंस एक्साइटेड हो गए हैं कि आखिर उनकी कब और किससे शादी होने वाली है।

अब कब होगी दयाबेन की एंट्री?

अब कब होगी दयाबेन की एंट्री?

जहां एक तरफ शो में नए तारक मेहता की एंट्री हो गई है तो वहीं अब फैंस को इंतजार है कि, शो में आखिर दयाबेन कब लौटेंगी। फैंस के मन में ये सवाल बना हुआ है कि क्या वही दयाबेन एक बार फिर शो में वापसी करेंगी या फिर उनकी जगह कोई नया चेहरा शो में एंट्री लेगा। हालांकि मेकर्स की ओर से इस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+