Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पागलपन की हद: Beach पर फेमस सिंगर ने उतार दिए सारे कपड़े, फिर इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: पॉप प्रिंसेज ब्रिटनी स्पीयर्स हमेशा अपनी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले महीने उनकी एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही थीं। हालांकि बहुत से लोगों ने इसके लिए उनकी आलोचना भी की थी, लेकिन अब उन्होंने फिर से सारी हदें पार कर दी हैं।

 जमकर की मस्ती

जमकर की मस्ती

हाल ही में ब्रिटनी बीच पर घूमने गई थीं। उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद थे। पहले तो उन्होंने पानी में जमकर मस्ती की। इसके बाद वो बीच पर ही सबके सामने टॉपलेस हो गईं। हद तो तब पार हुई, जब उन्होंने इस सब का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

जमकर आए कमेंट

जमकर आए कमेंट

वायरल वीडियो 1.18 मिनट का है। उसमें पहले ब्रिटनी बीच किनारे इन्जॉय करती रहती हैं। इसके बाद वो सबके सामने टॉपलेस हो जाती हैं। इस वजह से आसपास के लोग उन्हें ही देखते हैं। इस वीडियो पर 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वैसे उनके फैन्स को ये वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की।

दो बच्चों की हैं मां

दो बच्चों की हैं मां

40 साल की ब्रिटेनी स्पीयर्स दुनिया के सबसे मशहूर सिंगर में से एक हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने सबसे पहले केविन फेडरलाइन से शादी की थी, लेकिन बाद में उनको तलाक दे दिया। इसके बाद से वो सैम असगरी के साथ हैं, जो उनसे काफी छोटे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने शादी कर ली है।

सैम के बर्थडे पर भी हुई थीं टॉपलेस

सैम के बर्थडे पर भी हुई थीं टॉपलेस

महीनेभर पहले ब्रिटेनी अपने मंगेतर सैम असगरी का 28वां बर्थडे मनाने पोलिनेशिया गई थीं। वहां पर दोनों ने बीच पर खूब मस्ती की। उस दौरान भी सिंगर टॉपलेस हुई थीं और उसकी फोटो इंस्टा पर पोस्ट की। उस फोटो के साथ ब्रिटेनी ने लिखा था कि उनकी योजना पोलिनेशिया में बच्चे पैदा करने की है।

''मेरे पिता को जेल में होना चाहिए'', जानिए मशहूर सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को क्यों है अपने पिता से नफरत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+