Poonam Pandey Death: मौत से ठीक 10 दिन पहले राम मंदिर को लेकर पूनम पांडे ने लिखी थी ऐसी बात, वायरल हुआ ट्वीट
Poonam Pandey Tweet Post: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की अचानक मौत हो गई है। खबर है कि सर्वाइकल कैंसर के चलते उनका गत 1 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया है। पूनम पांडे की मैनेजर ने पारुल ने उनके निधन की पुष्टि की है और कहा है कि वह कैंसर के आखिरी स्टेज पर थीं।
सर्वाइकल कैंसर से पूनम पांडे का निधन
पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी टीम की तरफ से उनके निधन की जानकारी दी गई है। पूनम पांडे की टीम की तरफ से बताया गया है कि गत 1 फरवरी 2024 (गुरुवार) की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग हारने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया है। पूनम पांडे की टीम ने बताया है कि एक्ट्रेस ने अंतिम सांस अपने होमटाउन कानपुर में ली है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूनम पांडे का ट्वीट
पूनम पांडे की मौत के बाद से उनके सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने गत 21 जनवरी 2024 को रात के ठीक 11.33 बजे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक ट्वीट किया था जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।
राम मंदिर पर पूनम पांडे ने लिखी ऐसी बात
पूनम पांडे ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था- यकीन नहीं हो रहा कि 500 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है। भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा बस कुछ ही घंटे दूर है। उत्साह का स्तर बहुत ही ऊंचा है। पूनम पांडे की इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए थे।
थाईलैंड घूमने गई थीं पूनम पांडे
पूनम पांडे के कई वीडियोज भी इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है पूनम पांडे की थाईलैंड घूमने का वीडियो। आपको बता दें कि पूनम पांडे इस बार अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए थाईलैंड पहुंची थीं और उनके मौत की बर के बाद से उनके थाईलैंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications