'ये कौनसा फैशन है', बिना ब्रा पहने अवॉर्ड शो में पहुंची Poonam Pandey, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल

एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे ने हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान अपने नए लुक से सभी को हैरत में डाल दिया।

Poonam Pandey

Poonam Pandey Braless: एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जहां भी जाती हैं लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ। जिसमें उनका रिवीलिंग आउटफिट ने सभी को हैरानी में डाल दिया।

पूनम पांडे ने हॉट लुक से बिखेरा जलवा
दरअसल, 25 अप्रैल 2023 को पूनम ने मुंबई में एक टेलीविजन अवॉर्ड शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने बिना ब्रा के एक सफेद कोट पहना था। इसी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी कैरी की थी। इस रिवीलिंग आउटफिट में पूनम पांडे ने अपनी ग्लैमर का भले ही तड़का लगाया लेकिन हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

बिना ब्रा के पहना व्हाइट कोट
इस आउटफिट में पूनम पांडे का कॉन्फीडेंस देखने लायक था। उन्होंने अपने कोट का बटन खुला रखा था और बिना झिझक के वह पैपराजी के सामने फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। जैसे ही एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया तो वीडियो आग की तरह फैल गई। जहां एक तरफ फैंस उनके इस हॉट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
पूनम पांडे की इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कितनी ज्यादा अजीब लग रही है यार'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है न्यूडिटी ही फैशन हो गया है। वहीं एक ने लिखा, अब लगता है उर्फी जावेद को पूनम पांडे टक्कर देगी। इससे ये साफ जाहिर होता है कि फैंस को उनका ये अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया। यहां देखें पूनम पांडे का लेटेस्ट वीडियो

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं पूनम पांडे
बता दें कि पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए तरह-तरह की वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि कई बार पूनम पांडे को उनकी अतरंगी ड्रेसिंग के लिए ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन एक्ट्रेस को इन सबसे कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+