Room no.911 में क्या कर रही थीं पूनम पांडे? क्या है इस कमरे का राज? वायरल हो रहा है वीडियो
Poonam Pandey Death News: फेमस मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि सर्वाइकल कैंसर के चलते पूनम पांडे की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में पूनम पांडे की मैनेजमेंट टीम ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद पूनम की मैनेजर पारुल ने भी निधन की खबर की पुष्टि की है। हालांकि लोगों को इसके बाद भी इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है।
पूनम पांडे के निधन से हैरान हुए लोग
32 साल की उम्र में पूनम पांड के निधन की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। पूनम पांडे एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। पूनम पांडे की मौत के बाद से उनके सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

पूनम पांडे का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि पूनम पांडे ने गत 20 दिसंबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया था जो कि उनके निधन के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो क्लिप उनकी किसी वेब सीरीज का है। इस सीरीज का नाम हनीमून स्वीट रूम नंबर 911 है।
क्या है रूम नंबर 911 का राज
पूनम पांडे की मौत के बाद से इस वेब सीरीज का ये छोटा क्लिप काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस वेब सीरीज और इस वीडियो का पूनम पैंडे की मौत से क्या कनेक्शन है। पूनम पांडे की तरह की लोग जानना चाहते हैं कि रूम नंबर 911 का क्या राज था।
कंगना रनौत के शो में पहुंची थीं पूनम पांडे
हाल ही में पूनम पांडे ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उनको आखिरी बार कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉकअप में देखा गया था। लॉकअप में भी पूनम ने कुछ ऐसे खुलासे किए थे, जिस पर भरोसा करना लोगों के लिए मुश्किल था। उन्होंने शो में अपने ब्रेकअप से लेकर पति की ओर से हुए टॉर्चर के बारे में बताया था जिसके बाद वह विवादों में घिर गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications