क्या अब भी एक्स पति के साथ रह रही हैं Poonam Pandey? सैम बॉम्बे ने सालों बाद तलाक को लेकर खोला राज

Poonam Pandey Fake Death: 2 फरवरी को पूनम पांडे की पीआर टीम ने उनकी मौत की खबर दी। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई कि सर्वाईकल कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। हालांकि इसके अगले दिन एक्ट्रेस ने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने पब्लिक स्टंट किया।

पूनम पांडे के जिंदा होने की खबर मिलने के बाद जहां कुछ फैंस ने खुशी जताई तो वहीं कुछ लोगों ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू किया। अब हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस के एक्स पति सैम बॉन्बे ने इस पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह खुश हैं कि पूनम पांडे जिंदा हैं।

poonam pandey

सैम बॉम्बे से इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि, पूनम पांडे की मौत की खबर से क्या वह हैरान थे। उन्होंने जवाब में कहा, "नहीं। मुझे खुशी है कि उसने ऐसा किया। वह जिंदा है। उतना ही मेरे लिए काफी है। अल्हम्दुलिल्लाह।" इसके बाद सैम ने ये भी बताया कि जब उन्होंने ये खबर सुनी थी तो उनका पहला रिएक्शन कैसा था।

सैम बॉम्बे ने कहा कि, जब मैंने यह खबर सुनी तो मेरे दिल में कुछ भी नहीं आया। किसी तरह के नुकसान का कोई एहसास नहीं हुआ। मैंने सोचा कि यह नहीं हो सकता मुझे कुछ भी महसूस क्यों नहीं होता? क्योंकि जब आप जुड़े होते हैं, तो आप सब कुछ महसूस करते हैं। मैं हर दिन पूनम पांडे के बारे में सोचता हूं। और, मैं हर दिन उसके लिए प्रार्थना करता हूं। अगर कुछ गलत होता, तो मुझे पता होता।"

इसके बाद सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे संग अपनी शादी को लेकर सालों बाद बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, "नहीं, हमारा अभी तक तलाक नहीं हुआ है। मैं खुश हूं कि वह जिंदा है। उसे बहुत योगदान देना है।" जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के 12 दिनों बाद ही पूनम पांडे और सैम बॉम्बे का तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट का आरोप लगाय़ा था।

इसके अलावा उन्होंने पूनम पांडे की फर्जी मौत की खबर देने पर उनका सपोर्ट किया और कहा कि, "अगर कोई पनी प्रसिद्धि या छवि की परवाह किए बिना किसी मुद्दे पर जागरूकता फैलाता है तो इसका हमें सम्मान करना चाहिए। वह सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग भारतीय महिला हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+