Lock Upp शो से बाहर हुई पूनम पांडे, काम नहीं आया 'मुझे वोट दो मैं टॉपलेस हो जाऊंगी' का दांव
Lock Upp शो से बाहर हुई पूनम पांडे, काम नहीं आया 'मुझे वोट दो मैं टॉपलेस हो जाऊंगी' का दांव
नई दिल्ली, 04 मई: कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' का जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो में भी ट्विस्ट बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच लॉकअप शो से पूनम पांडे के फैंसे के लिए एक बेहद निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अपनी बातों और अदाओं से सबको एंटरटेनवाली पूनम पांडे, कंगना के लॉकअप शो से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, लॉकअप शो में बने रहने के लिए पूनम ने कहा था कि, 'अगर आप मेरे को भर-भरकर वोट्स देते हैं, इस बार टी-शर्ट उतारूंगी, शायद ब्रा भी नहीं रहेगी।' लेकिन पूनम का 'टॉपलेस हो जाऊंगी' जैसा दांव खेलना भी काम नहीं आया।
Recommended Video

फिनाले न जीत पाने का है पूनम पांडे को दुख
लॉकअप शो से पूनम पांडे के बाहर होने के बाद उनके फैंस काफी मायूस है। लेकिन जब तक पूनम शो में रही वह एक स्ट्रांग कंटेस्टन्ट के रूप में रहीं। उन्होंने शो में रहकर हर किसी को अपना एक अलग साइड दिखाया। पूनम के लॉकअप शो से बाहर जाना हर किसी को खल रहा है, पर कर भी क्या सकते है शो का विनर तो कोई एक ही होगा। इसलिए इस हफ्ते किसी ना किसी को तो आउट होना था। लॉकअप शो से बाहर होने के बाद पूनम पांडे काफी दुखी हो गई और उन्हें फिनाले न जीत पाने का दुख है।

पूनम पांडे ने जताई बिग बॉस में जाने की इच्छा
इंस्टाग्राम पर ऑल्ट बालाजी ने शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो देखने से पता चलता है कि जैसे ही पूनम पांडे के शो से बाहर होने की बात कही गई वैसे ही वह रोने लगीं। अच्छी बात ये है कि लॉक अप से बाहर होने के बाद भी पूनम पांडे का हौसला नहीं टूटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे ने अब सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने की इच्छा जताई है। पूनम के इच्छा जाहिर करने के बाद अब यह कोई बड़ी नहीं होगी कि आगे चलकर वो बिग बॉस में दिखाई दें।

पूनम ने काफी लंब वक्त बिताया था जेल में
कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में पूनम पांडे ने 27 फरवरी को प्रवेश किया था। पूनम उन पांच प्रतियोगियों में शामिल थीं, जिन्होंने बाहर निकाले जाने तक सबसे लंबा समय जेल में बिताया था। पूनम पांडे इस शो में भी टॉपलेस होने को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, पूनम ने कहा था कि अगर जनता उनको वोट करती है तो वो टॉपलेस हो जाएंगी। इसके बाद उनके फैन्स ने पूरा जोर लगा दिया और उन्हें काफी वोट मिले, जिस वजह से वो सेफ हो गईं थी।

खुले में नहाकर पूनम ने मचाया तो तहलका
लॉकअप शो के दौरान पूनम पांडे खुलेआम कैमरे के सामने यार्ड क्षेत्र में नहाने लगती है। हालांकि, सबसे पहले खुले में नहाने का विचार शिवम को आया था। जिसके बाद पूनम पांडे ने भी बाथरूम की जगह खुले में नहाने का फैसला किया। पूनम के नहाते वक्त शो के बाकी कंटेस्टेंट लॉकअप के बेड एरिया से बाहर नहीं निकले थे। हालांकि, पूनम पांडे के खुले में नहाने के फैसले और बेबाक अंदाज देखकर लोगों को काफी हैरान भी हुई थी।

पूनम पांडे ने इसलिए खेसा था 'टॉपलेस' होने का दांव
शो के दौरान पूनम पांडे को नाम एक बार फिर डेंजर लिस्ट में आ गया था और उन पर शो से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। ऐसे में पूनम पांडे ने कैमरे के सामने आई और फिर से कहा कि अगर वो बच गईं, तो फिर से टॉपलेस होंगी। पूनम पिछली बार टॉपलेस होने का वादा करके बच गई थीं, जिस वजह से पूनम ने फिर से वहीं दांव चला था। डेंजर जोन में जाते ही उन्होंने कहा कि अगर आप मेरे को भर-भरकर वोट्स देते हैं, इस बार टी-शर्ट उतारूंगी, शायद ब्रा भी नहीं रहेगी। हालांकि, पूनम के 'टॉपलेस हो जाऊंगी' जैसा दांव खेलना भी इस बार काम नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications