Poonam Pandey: क्या है पूनम पांडे की मौत का सच? मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा

Poonam Pandey Died: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूनम पांडे का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि पूनम पांडे के निधन की खबर ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया है।

सर्वाइकल कैंसर से से पूनम पांडे की मौत
जानकारी के अनुसार पूनम पांडे की टीम की तरफ से बताया गया है कि गत 1 फरवरी 2024 (गुरुवार) की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग हारने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया है। पूनम पांडे की टीम ने बताया है कि एक्ट्रेस ने अंतिम सांस अपने होमटाउन कानपुर में ली थी। हालांकि अभी उनके अंतिम संस्कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

poonam pandey

पूनम पांडे की टीम ने दी जानकारी
आपको बता दें कि पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लोट शेयर किया गया है। उनकी टीम ने बयान जारी करते हुए लिखा है- ये सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति का प्रेम और उनकी दयालुता का हम स्वागत करते हैं। इस दुख की इस घड़ी में, हम आपसे प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।

पूनम पांडे की मैनेजर ने बताया सच
पूनम पांडे के मैनेजर ने एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। पूनम पांडे की मैनेजर पारुल चावला ने इंडिया टुडे को बताया है कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस को सर्वाइकल कैंसर के आखिरी स्टेज का पता चला था। पूनम पांडे की मैनेजर ने कहा है- उन्हें कुछ समय पहले कैंसर का पता चला था और तब तक वो आखिरी स्टे पर पहुंच चुका था। वह मौत के समय अपने होमटाउन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में थीं। उनका अंतिम संस्कार वहीं हो सकता है।

पूनम पांडे का बॉलीवुड डेब्यू
पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूनम पांडे एक पॉपुलर मॉडल भी थीं। पूनम उस समय और ज्यादा फेमस हो गई थीं, जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो संदेश में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। पूनम पांडे को आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए रिएलिटी शो लॉकअप के पहले सीजन में देखा गया था। हालांकि वह शो नहीं जीत सकी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+