'जिंदा हैं पूनम पांडे...', एक्ट्रेस के EX ब्वॉयफ्रेंड ने किया हैरान करने वाला दावा
Poonam Pandey Ex Boyfriend: पूनम पांडे के निधन से पूरा देश सदमे में है। अचानक एक्ट्रेस के निधन से हर किसी को तगड़ा सदमा लगा। किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि ऐसे अचानक पूनम का निधन कैसे हो सकता है। हालांकि इस बीच सवाल ये भी उठ रहे हैं कि पूनम की डेड बॉडी कहां है...अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड का भी चौंकाने वाला बयान सामने आया है।
पूनम पांडे का शव कहां है... उनकी मां का फोन क्यों नहीं लग रहा... बहन ने इस बारे में अभी तक कुछ क्यों नहीं कहा...परिवार उनकी मौत पर कोई बयान क्यों नहीं दे रहा... ऐसे न जाने कितने सवाल हैं, जो फैंस के मन में घर कर रहे हैं। अब सवालों की इसी गुत्थी के बीच पूनम के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का बयान सामने आया है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है।

पूनम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में रहीं। विवादों से पूनम का नाता कोई नया नहीं है। पूनम के काफी सारे रिलेशनशिप भी रहे हैं। अब उनकी मौत का सदमा सभी को लगा है। पूनम की मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला से बातचीत में पूनम के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने इस बात से साफ इंकार किया है।
पूनम के कथित ब्वॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। ये बयान अपने आप में बेहद ही चौंकाने वाला है। इसे सुनने के बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि एक्ट्रेस जिंदा हैं। मगर अगर पूनम जिंदा हैं तो वे कहां हैं... साथ ही एक्ट्रेस की फैमिली से किसी का कोई बयान ना आना और भी कई सारे सवाल खड़े करता है।












Click it and Unblock the Notifications