Poonam Pandey की आलीशान जिंदगी और करोड़ों की संपत्ति, जानें कैसे करती हैं मोटी कमाई

Poonam Pandey Net Worth: बोल्ड फोटोज और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं एक्ट्रेस पूनम पांडे को हर कोई पहचानता है। पूनम पांडे अपने ग्लैमरस लुक और विवादित बयानों के चलते काफी मशहूर हैं। वह एक ऐसी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं जो इंटरनेट पर कुछ भी करती नजर आती हैं।

पूनम पांडे का 34वां बर्थडे
पूनम पांडे बॉलीवुड की कई बोल्ड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनके कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया है। पूनम पांडे आज यानी 11 मार्च 2025 को अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं।

Poonam Pandey

आलीशान जिंदगी जीती हैं पूनम पांडे

आपको बता दें कि पूनम पांडे भले ही कोई बड़ी हीरोइन न हों लेकिन वह एक आलीशान जिंदगी जीती हैं। उनकी लाइफस्टाइल किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर आपको बताते हैं कि पूनम पांडे की कुल संपत्ति कितनी है और उनकी कमाई कैसे होती है।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

-पूनम पांडे का जन्म साल 1991 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। मॉडलिंग के बाद पूनम ने साल 2013 में फिल्म नशा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आपको बता दें कि पूनम पांडे अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं।

-पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपनी इन तस्वीरों और वीडियोज को पोस्ट करती रहती हैं जिसके बाद से ही वह इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। पूनम पांडे ने कई रीजनल भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। वह 'खतरों के खिलाड़ी 4' और कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करती हैं पूनम पांडे

सिर्फ इतना ही नहीं पूनम पांडे पिछले कई सालों सो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक सफल कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करती हैं। इसे के जरिए वह अब करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।

पूनम पांडे की कुल संपत्ति

द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पूनम पांडे इस समय करीब 85 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस ने नशा, मालिनी एंड कंपनी, द जर्नी ऑफ कर्मा और लव इज पॉइजन जैसी फिल्मों में काम कर अच्छा खासा पैसा कमाया है।

पूनम पांडे कैसे करती हैं कमाई?

-साल 2017 में, पूनम पांडे ने अपना खुद का ऐप, 'द पूनम पांडे ऐप' लॉन्च किया था, जिसे लेकर बाद में उन्होंने दावा किया था कि इस ऐप को गूगल ने बैन कर दिया था। इस ऐप से भी एक समय पर एक्ट्रेस की खूब कमाई हुई थी।

-आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर लगभग 38 लाख फॉलोअर्स हैं। पूनम पांडे हर प्रमोशनल पोस्ट, ब्रैंड कोलैबोरेशन से लाखों रुपए की कमाई करती हैं। एक्टिंग के अलावा पूनम पांडे ब्रैंड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और मॉडलिंग से मोटी कमाई करती हैं।

-पूनम पांडे के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट है। वहीं पूनम पांडे को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके लग्जरी कार कलेक्शन में मर्सिडीज ई-क्लास और बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+