Poonam Dubey ने शाहरुख खान के 'प्यार कर' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस कर रहे हैं तारीफ
मुंबई, 04 जनवरी: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा पूनम दुबे का नाम आज कौन नहीं जानता। पूनम की फैन फॉलोइंग बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। पूनम फैंस के बीच अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अपने अभिनय और डांस के जरिए पूनम दुबे ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है।

पूनम इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। इसका चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। हाल ही में पूनम दुबे ने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग 'प्यार कर' गाने पर ठुमके लगा रही हैं। बता दें, 'प्यार कर' सॉन्ग 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है' का है। इस फिल्म में शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित तथा करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे।
'प्यार कर' गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया है। पूनम दुबे ने 'प्यार कर' सॉन्ग पर डांस करते हुए अपनी वीडियो 2 जनवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं, पूनम के फैंस करमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। गाने के वीडियो में पूनम दुबे का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।
पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी पूनम दुबे की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टा पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब, इंस्टाखग्राम, फेसबुक जैसी साइट्स पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। वो 'जो जीता वही सिकंदर', 'हमार फर्ज', 'बाबा रंगीला', 'हम हैं जोड़ी नंबर वन', 'रंगदारी टैक्स', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications