Fact Check: क्या सच में पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी? जानें क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ
Pooja Hegde: साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। कहा जा रहा है कि ये सब बातें तब शुरू हुईं जब फेमस पैपराजी विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये दावा किया कि पूजा हेगड़े को दुबई के किसी क्लब में तीखी बहस होने के बाद धमकियां मिली हैं। पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि पूजा हेगड़े एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं लेकिन अब वह भारत लौट आई हैं।
क्या पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी?
पैपराजी विरल भयानी द्वारा इस जानकारी के शेयर करने के तुरंत बाद ही पूजा हेगड़े के कई फैंस ने उनके प्रति अपनी चिंता व्यक्त की और परेशान होकर सोशल मीडिया पर कई मैसेजेस भी लिखे। पूजा हेगड़े के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। वह सुरक्षित भारत पहुंचें। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किए हैं कि क्या पूजा हेगड़े अब सही हैं।

पूजा हेगड़े की टीम ने धमकियों को कहा फर्जी
हालांकि अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की टीम ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई घटना उनके साथ घटी ही नहीं हुई है। एक्ट्रेस के एक प्रतिनिधि ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया है- हमें नहीं पता कि ये फर्जी खबर किसने शुरू की। ये पूरी तरह से झूठ है। आपको बता दें कि विरल भयानी का पोस्ट भी अब डिलीट कर दिया गया है।
पूजा हेगड़े के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार पूजा हेगड़े को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। अप्रैल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब जल्द ही पूजा हेगड़े बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'देवा' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े फिल्म 'हाउसफुल 5' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications