Pooja Bhatt Corona: बॉलीवुड में कोरोना ने फिर दी दस्तक, किरण खेर के बाद अब चपेट में आईं पूजा भट्ट

किरण खेर के बाद अब मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

pooja bhatt

Pooja Bhatt Corona Positive: भारत में एक बार फिर कोरोना का डर लोगों का सताने लगा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री किरण खेर कोरोना संक्रमित हुईं थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया और साथ लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की है।

कोरोना की चपेट में आईं पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपडेट देते हुए खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा, "ठीक 3 साल बाद मेरा पहली बार कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आया है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि सभी मास्क पहनों! कोविड अभी भी बहुत करीब है और फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद आपको चपेट में ले सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आऊंगी"। फिलहाल फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

पूजा भट्ट की फिल्में
आपको बता दें कि पूजा भट्ट मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म चुप में देखा गया था। इसके अलावा वह महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में भी नजर आईं थी। जिसमें उन्होंने अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+