Aryan Khan को क्लीन चिट मिलने पर पूजा भट्ट ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, समीर वानखेड़े पर उठाए सवाल
आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने पर जहां एक ओर पूरा बॉलीवुड जश्म मना रहा है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी ट्वीट कर वानखेड़े को लेकर तीखे सवाल किए हैं।
मुंबई, 28 मई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है। आर्यन खान ड्रग्स मामले में उनके अलावा पांच अन्य लोगों को भी इस मामले में क्लीन चिट दी जा चुकी है। आर्यन को लेकर ये फैसला आने के बाद से ही मामले की जांच पड़ताल करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वानखेड़े का नाम चर्चा में आ गया है। आर्यन को क्लीन चिट मिलने पर जहां एक ओर पूरा बॉलीवुड जश्म मना रहा है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी ट्वीट कर वानखेड़े को लेकर तीखे सवाल किए हैं।
Sameer who? Er sorry,where? Ah! Probably very busy being a righteous,publicity shy officer elsewhere? So much of a mess to clean up after all. And who better than the least corrupt of them all to cure society of all evil & rot. Except this time,no selfies allowed. #truthprevails
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) May 27, 2022
एक्ट्रेस ने किए तीखे सवाल
पूजा भट्ट ने आर्यन को क्लीन चिट मिलने के बाद समीर वानखेड़े को लेकर ट्वीट किया है। पूजा ने लिखा- 'समीर वानखेड़े कौन और कहां है? आह! शायद कहीं और एक धर्मी प्रचार और शर्मीली अधिकारी होने में बहुत व्यस्त होंगे? आखिर इतनी गंदगी है साफ करने के लिए और उन सभी में से कम से कम भ्रष्ट से बेहतर कौन समाज को सभी बुराई और सड़न से ठीक कर सकता है।'
Tough times don’t last. Tough people do.
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) May 27, 2022
Time heals all wounds. Time also wounds all heels.
पूजा ने कहा- 'कठिन समय नहीं टिकता'
पूजा ने वानखेड़े पर तीखा वार करते हुए कहा, 'इस समय को छोड़कर, किसी भी सेल्फी की अनुमति नहीं है।' पूजा ने आगे लिखा, 'कठिन समय टिकता नहीं है।' कठिन लोग टिकते हैं। समय सारे घाव भर देता है। समय भी एड़ियों को जख्मी कर देता है।

26 दिनों के लिए हुई थी गिरफ्तारी
बताते चलें कि आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में 26 दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया था। बहुत कोशिशों के बाद आर्यन को जमानत पर रिहा किया गया, जिसके सात महीने के बाद बीते कल उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस मामले में क्लीन चिट दे दिया। आर्यन को क्लीन चिट मिलने के बाद से ही बॉलीवुड में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं शाहरूख खान के घर मन्नत में खुशियां मनाई गईं।












Click it and Unblock the Notifications