पिता महेश भट्ट संग लिप-लॉक कॉन्ट्रोवर्सी पर पूजा भट्ट ने अब तोड़ी चुप्पी, बताया शाहरुख खान ने क्या कहा था?
साल 1990 में पूजा भट्ट सबसे ज्यादा अपने पिता महेश भट्ट संग किसिंग फोटो को लेकर विवादों में रहीं। जिस पर अब सालों बाद उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
Pooja Bhatt On Kiss Controversy: बॉलीवुड की फिल्ममेकर और मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट अक्सर विवादों में रहीं हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वह सुर्खियों में तब रहीं जब एक मैग्जीन कवर के लिए उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट को लिपलॉक किया था। यह किस्सा साल 1990 का है उस दौरान बाप-बेटी की जोड़ी काफी ट्रोल हुई थी। अब सालों बाद पूजा ने इसपर खुलकर बात की है।
यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने महेश भट्ट संग वायरल लिपलॉक फोटो पर अब अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि, लोगों ने इसको लेकर बहुत खरी-खोटी सुनाई थी लेकिन मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि इस फोटोशूट के बाद उन्हें किन सवालों से गुजरना पड़ा।

पूजा भट्ट से जब पूछा गया कि, क्या उन्हें फोटोशूट के लिए पिता महेश भट्ट को किस करने पर अफसोस होता है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'नहीं क्योंकि मैं इसे बहुत ही साधारण तरीके से देखती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि कई बार दुर्भाग्यवश हो जाता है। एक रुका हुआ पल आपकी इमेज को गलत तरीके से नहीं पेश कर सकता है।'
इसके अलावा पूजा भट्ट ने कहा कि, उस दौरान उनके और पिता महेश भट्ट के रिश्ते को लेकर लोगों ने बहुत ताने मारे थे। उन्होंने कहा कि 'लोगों ने मुझे और मेरे पिता के रिश्ते को अपनी गलत नजरों से देखा। ऐसे में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा, ''अगर लोग बाप और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिये से देख सकते हैं, तो वो कुछ भी कर सकते हैं। फिर हम बात करते हैं फैमिली वैल्यूज की। बहुत कमाल का जोक है।''
इस मामले में बात करते हुए पूजा भट्ट ने शाहरुख खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, "मुझे याद है कि शाहरुख खान ने एक बार मुझसे कहा था कि जब आपकी बेटियां होती हैं, खासकर जब वे छोटी होती हैं, तो वे अक्सर कहती हैं, 'मॉम एंड डैड, मुझे किस करिये' और वे इसके लिए तत्पर रहती हैं। अब इस उम्र में भी, मैं अपने पिता के लिए अभी भी वही 10 पाउंड की बच्ची हूं और मेरा उनसे यह अटूट बंधन जिंदगी भर रहेगा।'' बता दें कि, हाल ही में पूजा भट्ट बिग-बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications