इस एक्ट्रेस ने पति से लिया तलाक, फिर सौतन को बनाया सहेली, कभी प्यार के लिए किया था इस्लाम कबूल
Pooja Bedi: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से साल 1994 में शादी की थी लेकिन 2003 में दोनों का तलाक हो गया। अब उनकी बेटी अलाया एफ ने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
अलाया एफ इन दिनों राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में हैं। जो कि 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मां पूजा बेदी और पिता फरहान फर्नीचरवाला के तलाक को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पूजा अपनी सौतन के बेहद करीब हैं।

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अलाया एफ ने कहा कि, 'मेरे माता-पिता का भले ही तलाक हो चुका है लेकिन वह हमेशा करीबी दोस्त रहे हैं। इतना ही नहीं मेरी मां पिता की दूसरी शादी में भी गई थीं। मैं अपनी सौतेली मां के भी बहुत करीब हूं। मेरा जो सौतेला भाई है जिसे मैं सौतेला नहीं कहना पसंद करती हूं वो भी मेरे बच्चे की तरह है और मैं उससे बेहद प्यार करती हूं।'
अलाया ने आगे ये भी कहा कि, 'तलाक के बाद मेरे माता-पिता ने कभी एक दूसरे को लेकर गलत बातें नहीं की। मेरी मां ने सौतेली मां को भी स्वीकार कर लिया और मेरे पिता ने जो भी मेरी के जीवन में नए लोग आए उनका स्वागत किया। यहां तक मेरी मां और सौतेली मां काफी करीबी दोस्त हैं।'
आपको बता दें कि, जब पूजा बेदी ने फरहान फर्नीचरवाला से तलाक लिया था तो उन्होंने खुद के इसका जिम्मेदार माना था। एक्ट्रेस का कहना था कि वह इस रिश्ते में और आगे नहीं रहना चाहती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि तलाक के बाद उनके पास गुजारा करने के लिए पैसे नहीं थे क्योंकि उन्होंने गुजारा भत्ता की मांग नहीं की थी। वह बस इस शादी से बाहर निकलना चाहती थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि पूजा ने शादी करने के बाद अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications