नितिन देसाई के स्टूडियो से पुलिस को मिले 11 ऑडियो क्लिप्स, बताया किन लोगों से थे परेशान

Nitin Desai Death: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या की खबर ने सबको सदमे में डाल रहखा है। उनकी अचानक हुई इस मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि पुलिस को नितिन देसाई की बॉडी उनके स्टूडियो में फंदे से लटकते हुए मिली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हाल ही में पुलिस को नितिन देसाई के स्टूडियो से एक वॉइस नोट बरामद हुआ है और इसके साथ ही 11 ऑडियो क्लिप्स भी मिले हैं।

नितिन देसाई के स्टूडियो से मिले 11 ऑडियो क्लिप्स
पुलिस के अनुसार अब इन 11 ऑडियो क्लिप्स की मदद से मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डर को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेज दिया गया है। वहीं इन 11 ऑडियो क्लिप्स में नितिन देसाई ने कुछ ऐसे लोगों के नाम भी बताए हैं, जो उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक उन लोगों के नाम मीडिया में नहीं बताए हैं।

Nitin Desai

नितिन देसाई ने किया सुसाइड
आपको बता दें कि बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों जैसे 'लगान', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'दोस्ताना', 'जोधा अकबर', 'देवदास' और 'हम दिल दे चुके सनम' में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके नितिन देसाई ने गत 2 अगस्त 2023 को कर्जत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में सुसाइड कर लिया था। उनका शव स्टूडियो में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पुलिस उनका शव मिलने के बाद से ही इस मामले की जांच में जुट गई है और अलग-अलग चीजों पर फोकस कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच नितिन देसाई के स्टूडियो से 11 ऑडियो क्लिप्स मिलने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि ऑडियो रिकॉर्डर की फॉरेंसिक जांच के बाद इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।

ऑडियो क्लिप्स में नितिन देसाई ने बताई अपनी परेशानी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन 11 ऑडियो क्लिप्स में से एक क्लिप में नितिन देसाई ने बताया है कि उनकी कंपनी फाइनैंशियल सर्विसेज फर्म द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया के कारण वित्तीय संकट से बाहर नहीं आ पा रही थी। वहीं इनमें से कुछ ऑडियो क्लिप्स 4 मिनट के हैं तो कुछ 20 मिनट के भी हैं। इनमें नितिन देसाई ने अपने जीवन की पूरी कहानी भी बताई है। उन्होंने बताया कि कैसे वह पैसों की कमी से जूझ रहे थे और क्यों वह इतने परेशान थे।

नितिन देसाई पर था 250 करोड़ का कर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन देसाई पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन पर 250 करोड़ रुपये का लोन था। कहा जा रहा है कि नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो खरीदने के बाद 180 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे वह टाइम पर चुका नहीं पाए थे। इस वजह से उनका ये लोन 250 करोड़ रुपए का हो गया था। ऐसे में लोन उतारने के लिए एनडी स्टूडियो सील होने की संभावना जताई जा रही थी और उन पर कोर्ट केस भी चल रहा था।

कई लोगों से हो रही है पूछताछ
पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के तौर पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस इसमें फाइनैंशियल एंगल की भी जांच करने में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जब्त कर लिया है और उनकी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस दिवंगत नितिन देसाई के केयरटेकर्स और अटेंडेंट्स से भी पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+