रामायण में इस हिंदी कवि के लिखे गानों को कंपोज करेंगे ऑस्कर विजेता कंपोजर, दर्शक भी हो जाएंगे 'पागल दीवाना'
Ramayana Song Writer Name: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर जब से आया है, हर जगह हल्ला मचा हुआ है। शायद ये हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म है, जिसका टीजर करीब 1.5 साल पहले रिलीज हुआ है। इसी के साथ फिल्म का बज भी जबरदस्त वाला बना हुआ है। टीजर के CGI और VFX से लेकर म्यूजिक तक की तारीफ हो रही है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें भी निराश लग रही है।
कुछ लोगों का कहना है कि इसका कुछ स्टाइल को GOT को कॉपी लग रही है। वहीं, कुछ लोगों का ये कहना है कि बस ये फिल्म आदिपुरुष जैसी ना हो। हालांकि मेकर्स इस फिल्म के लिए एक से बढ़ कर एक आर्टिस्ट को फिल्म में शामिल कर रहे हैं। अब इसी फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ गया है। जिस तरह रामायण के म्यूजिक को हान्स ज़िमर और एआर रहमान तैयार कर रहे हैं। उसी तरह अब फिल्म के लिरिसिस्ट का नाम सामने आ रहा है।

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के गाने हिंदी के दिग्गज कवि डॉक्टर कुमार विश्वास लिख रहे हैं। कुमार फिल्म से जुड़े सारे गाने लिखेंगे। पिछले कुछ समय से कुमार अपने अपने राम नाम के एक कार्यक्रम भी करते हैं। इसमें वो राम जी की गाथा सुनाते हैं। इसीलिए मेकर्स ने उन्हें रामायण के गाने लिखने के लिए विश्वास जताया है। इसके पहले कुमार ने जॉन अब्राहम की "परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण" का एक गाना लिख चुके हैं। हालांकि रामायण के गाने वो लिख रहे हैं या नहीं। इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें, म्यूजिक और बैक ग्राउंड म्यूजिक, जिसे हान्स ज़िमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। आपने गौर किया होगा कि टीजर शुरू होने के पहले मेकर्स हेडफोन लगाने के लिए जोर देते हैं। इसकी खास वजह म्यूजिक ही है। हान्स ज़िमर और एआर रहमान के परिचय के साथ भी ऑस्कर फैक्टर जुड़ा हुआ है। जी, ये दोनों भी ऑस्कर अवॉर्ड म्यूजिक के लिए जीत चुके हैं। हान्स जिमर को म्यूजिक इंडस्ट्री में 43 साल बीत चुके हैं। मिशन इम्पॉसिबल, ग्लैडिएटर, द लॉयन किंग, इंसेप्शन, ड्यून, द लास्ट समुराई और किंग ऑर्थर जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं। ए आर रहमान ने रंगीला, कभी ना कभी, दिल से, ताल, जुबैदा, स्लम डॉग मिलेनियर और स्वदेश जैसी फिल्मों का म्यूजिक दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications